Homeदेशमेघालय के UDP के 8 विधायक भाजपा में शामिल:BJP विधायक 2 से...

मेघालय के UDP के 8 विधायक भाजपा में शामिल:BJP विधायक 2 से 10 हुए; राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी

मेघालय की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 8 विधायक बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी हेडक्वार्टर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। राज्य में पहले भाजपा के 2 विधायक थे। UDP के 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इसके साथ ही भाजपा विधानसभा में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। राज्य में मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) की सरकार है। इसमें NPP, UDP और भाजपा तीनों पार्टियां शामिल हैं। वहीं, UDP के विधायकों की संख्या 12 से घटकर 4 रह गई है। रिजिजू बोले- सभी NDA सरकार के कामकाज से प्रभावित थे बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में लहकमन रिंबुई, पियस मारवीन, किर्मेन शायला, मायरेलबार्न सिएम, मैथ्यू कुर्बाह, ओलान सिंह सुइन, बालाजिएड कुफर सिनरेम और सिनशर कुफर रॉय शामिल हैं। किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर और मेघालय में हो रही प्रगति को देखते हुए पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। UDP के पूर्व विधायक जेमिनो ने 12 सितंबर को भाजपा जॉइन की थी UDP के पूर्व विधायक जेमिनो मावथोह ने 12 सितंबर को भाजपा जॉइन कर ली थी। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि 8 और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। UDP अध्यक्ष मेहतबा लिंगदोह ने कहा था कि पार्टी के विधायक एकजुट हैं। शिलॉन्ग में 11 सितंबर को UDP की सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें पार्टी के 6 विधायक शामिल नहीं हुए थे। ————- मेघालय की ये खबर भी पढ़ें…. मेघालय में सरकारी दफ्तरों,पुलिस बूथ पर 4 बम हमले:स्वास्थ्य विभाग के कैंपस में आग लगी, कोई हताहत नहीं मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में 16 सितंबर की शाम से 17 सितंबर की सुबह तक सरकारी ऑफिस और पुलिस थानों पर चार बम हमले हुए। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here