Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री की कार के सामने रोई-चीखी लड़की:मोहन यादव ने हाथ देकर बुलाया,...

मुख्यमंत्री की कार के सामने रोई-चीखी लड़की:मोहन यादव ने हाथ देकर बुलाया, लेकिन पुलिसवाले खींचकर ले गए; बिना मिले गाड़ी बढ़ाई

पिता की मौत के बाद मां भी साथ छोड़ गई। अब छोटी बहन के साथ पिता के मकान में रह रही लड़की पर बेघर होने का संकट है। रिश्तेदारों पर प्रताड़ना और घर से निकालने की कोशिश का आरोप लगाया। लड़की मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव से मिलने मनासा पहुंची। वह रोते हुए सीएम से अपनी बात सुनने की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा घेरे के आगे जाने नहीं दिया। नेहा का कहना था कि जब कहीं सुनवाई नहीं हो रही तो अपनी पीड़ा किसे सुनाएं। रिश्तेदारों पर प्रताड़ना का आरोप कुकड़ेश्वर निवासी नेहा माली (21) के पिता मुकेश माली का निधन 21 नवंबर 2025 को हुआ था। मां पहले ही नातरा कर अन्यत्र चली गई थीं। इसके बाद नेहा और उसकी छोटी बहन पिता के मकान में रहने लगीं। युवती ने पुलिस अधीक्षक और कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी को दिए आवेदन में रिश्तेदार विनोद, दशरथ, द्रौपदीबाई, अनीता, इन्ड्रा, मधु, महक, राजू और सरिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सामान भी कब्जे में लेने का आरोप लड़की का आरोप है कि रिश्तेदार पिता के हिस्से के मकान में रहने नहीं दे रहे और बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। उसने आरोप लगाया कि पिता का घरेलू सामान, मोटरसाइकिल और मोबाइल भी रिश्तेदारों ने अपने कब्जे में ले लिया है। घर से निकाले जाने के कारण उसे भादवा माता सहित अलग-अलग जगहों पर रात बितानी पड़ रही है। थाने से लेकर अधिकारियों तक लगाई गुहार नेहा के अनुसार, वह दो से तीन बार कुकड़ेश्वर थाने में लिखित शिकायत दे चुकी है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने से निराश होकर वह मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने पहुंची थी। उसने प्रशासन से रिश्तेदारों के खिलाफ निष्पक्ष जांच, कानूनी कार्रवाई, पिता के मकान में अधिकार सुरक्षित रखने और दोनों बहनों को सुरक्षा देने की मांग की। नेहा ने चेतावनी दी कि यदि उसके साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ————————– ये खबर भी पढ़ें.. मनासा में एक घंटे देरी से पहुंचे सीएम,5.5 मिनट में भाषण खत्म मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को गांधीसागर में चंबल की लहरों के बीच होगी। इससे एक दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मनासा पहुंचे। वे तय समय से करीब एक घंटे देरी से आए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here