Homeमध्यप्रदेशमुंह में कपड़ा ठूंसा, रिवॉल्वर टिकाकर 40 लाख की डकैती:महिला बोली- दवाई...

मुंह में कपड़ा ठूंसा, रिवॉल्वर टिकाकर 40 लाख की डकैती:महिला बोली- दवाई लेने आए थे, तलवार-गड़ासा दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हथियारबंद बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालिका को नाबालिग बेटे के सामने बंधक बना लिया। गर्दन पर तलवार, गड़ासा और रिवॉल्वर टिकाकर 40 लाख रुपए की डकैती की। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि चिल्ला न सके। वारदात गुरुवार देर रात तिलया गांव की है। पीड़ित बेबी साहू (38) के मुताबिक, वह नाबालिग बेटे के साथ घर पर थीं। पति अनिल कुमार साहू किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर और मेडिकल स्टोर एक ही परिसर में हैं। रात करीब 11 बजे बाइक से दो युवक दवाई लेने के बहाने घर पहुंचे। दवाई लेने के बहाने आए, फिर साथियों को बुलाया महिला के अनुसार, दवाई लेने के बाद 5 और बदमाश आए, जिनके हाथों में हथियार थे। बदमाशों के पास कट्टा, रिवॉल्वर, गड़ासा और तलवार जैसे हथियार थे। हथियारों का डर दिखाकर उन्होंने महिला को काबू में कर लिया। करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा बेबी साहू का दावा है कि बदमाशों ने उन्हें रात करीब 11 बजे से 1 बजे तक करीब दो घंटे बंधक बनाए रखा। इस दौरान उनका नाबालिग बेटा भी घर में मौजूद था। बदमाशों ने घर और मेडिकल स्टोर की तलाशी ली। सामान खंगाला और जेवरात, नकदी समेत मेडिकल स्टोर का सामान अपने कब्जे में ले लिया। डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना दी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी के अलावा मेडिकल स्टोर का सामान भी ले गए। उन्होंने करीब 40 लाख रुपए की संपत्ति ले जाने का दावा किया। घटना के बाद डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एसडीओपी मऊगंज सचि पाठक और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घर और मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया थाना प्रभारी राजेश पटेल के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में कुछ लोगों के घर में घुसकर महिला को बंधक बनाने और सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामग्री ले जाने की बात कही गई है। पुलिस अब बदमाशों की संख्या, पहचान, उनके आने-जाने के रास्ते और वारदात में इस्तेमाल हथियारों समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। एसडीओपी बोलीं- जांच के बाद होगी कार्रवाई

मऊगंज एसडीओपी सचि पाठक ने बताया कि घटना को लेकर सूचना प्राप्त हुई है। जांच के दौरान सूचना के कुछ पहलू संदिग्ध प्रतीत हुए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल घटना की पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
………………………………….. यह खबर भी पढ़ें 1 मिनट में पेट्रोल पंप पर डकैती का VIDEO मध्यप्रदेश के मंडला जिले में सोमवार तड़के पेट्रोल पंप पर एक मिनट में हथियारबंद डकैती की वारदात हुई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में पहले एक नकाबपोश युवक दीवार फांदकर परिसर में दाखिल होता दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here