Homeदेशमानसून सत्र का 11वां दिन:सरकार के 8 में से 2 बिल दोनों...

मानसून सत्र का 11वां दिन:सरकार के 8 में से 2 बिल दोनों सदनों में पास; आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार

आज संसद के मानसून सत्र का 11वां दिन है। इस सत्र के लिए 8 बिल लिस्ट किए गए थे, जिनमें से 2 बिल दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। वंदे मातरम और पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। वहीं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल, आयकर (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को अभी संसद की मंजूरी नहीं मिली है। 31 जुलाई को संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। साथ ही विपक्षी सांसद बैनर लेकर पहुंचे जिस पर ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ था। आज भी संसद के दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। 31 जुलाई को संसद परिस में प्रदर्शन की तस्वीरें देखें… सांसद पप्पू यादव दानपेटी लेकर मकर द्वार पर बैठ गए थे। राहुल गांधी ने भी दानपेटी में चंदा डाला था। कई विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। चोरी पकड़ने का नाटक कर सांसदों ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक पिटाई कर दी थी। मानसून सत्र के पिछले 10 दिनों की कार्यवाही 31 जुलाईः संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… 30 जुलाईः राज्यसभा में भी पास हुआ पेपर लीक संशोधन बिल पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक रोकने का सख्त कानून पास लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 28 जुलाई: राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें… 27 जुलाई: विपक्ष पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए तैयार, वोटिंग होगी ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें… 24 जुलाई: राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 23 जुलाई: संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। पूरी खबर पढ़ें… 22 जुलाई: राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर… 21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन की बैठक मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें… 20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here