मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में तेज रफ्तार डंपर ने मां-बेटे और पिता को कुचल दिया। मां-बेटे की मौत हो गई। करीब 15-20 मीटर तक घसीटा। बेटे के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। भेजा बाहर आ गया। दोनों हाथ भी टूट गए हैं। मां का पैर भी बुरी तरह कुचला गया। पैर की उंगलियां गायब हो गई हैं। बेटे की लाश के पास मां रोती-बिलखती रही। जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधनी के तालपुरा जोड़ पर हुआ है। मृतक की पहचान जाजना-रेहटी निवासी 4 साल के तनीश कीर के रूप में की गई है, जबकि उसकी मां का नाम प्राची कीर है। अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। वहीं पिता मनीष कीर (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। दर्द से तड़पती-बिलखती दिख रही मां वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर घायल मां दर्द से तड़पती और बिलखती दिखी। बार-बार अपने मासूम बेटे की ओर देखती रही। आसपास मौजूद लोग उसे संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन मां की चीखें थमने का नाम नहीं ले रहीं थीं। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… तनीश 15 से 20 मीटर तक सड़क पर घिसटा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि 4 साल का तनीश डंपर की चपेट में आने के बाद करीब 15 से 20 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। सड़क पर दूर-दूर तक खून फैला हुआ था। मासूम का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद मां प्राची कीर गंभीर रूप से घायल हालत में सड़क पर पड़ी अपने बेटे को देखती रही। उसके पैर में गंभीर चोट आई। लगातार खून बहता रहा। हादसे के बाद तालपुरा जोड़ पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल इस दौरान लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। हादसे में मनीष कीर (45) और प्राची कीर (25) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया है। डंपर जब्त, चालक पर केस दर्ज एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।डंपर को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
…………………………………… यह खबर भी पढ़ें बैतूल में जादू-टोना के शक में बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में जादू-टोने के शक में 2 भाइयों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव पुल से नीचे फेंककर भाग गए। तांत्रिक ने दोनों भाइयों से कहा था कि बुजुर्ग ने उनकी बहन पर काला जादू किया है, इसलिए वह ठीक नहीं हो रही। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…
