Homeमध्यप्रदेशमहिला को पीटा, साड़ी फाड़ी, गैंगरेप की कोशिश:धार में जमीन विवाद में...

महिला को पीटा, साड़ी फाड़ी, गैंगरेप की कोशिश:धार में जमीन विवाद में 5 लोगों ने हमला किया, आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल

धार जिले में एक महिला ने 5 लोगों पर पीटने और गैंगरेप की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे का है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें 38 वर्षीय पीड़िता पुलिस और कुछ लोगों के साथ खड़ी दिख रही है। उसके शरीर पर बहुत कम कपड़े हैं। देखिए, तीन तस्वीरें… जेसीबी से बाउंड्री वॉल के खंभे तोड़े पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया- हमारे खेत से आरोपी असुबाई की जमीन लगी है। रविवार को असुबाई, उसके बेटे अमित और गोपाल जेसीबी से जमीन समतल कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने घर के पीछे बनी बाउंड्री वॉल के खंभे तोड़ दिए। शिकायत करने पर आरोपी बहस करने लगे और लात-घूंसों से मारपीट की। कुछ देर में असुबाई की बेटियां अतिना और हेमा भी मौके पर पहुंच गईं। सभी ने मिलकर मुझे पकड़ा और खींचकर कमरे में ले गए। वहां मारपीट की। मेरी साड़ी उतार दी। इसके बाद अमित और गोपाल ने मेरे साथ छेड़खानी की और गैंगरेप की कोशिश की। मैं धक्का देकर कमरे से बाहर भागी। बाहर चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। किसी ने पुलिस को फोन किया। डायल 112 मौके पर पहुंची और हमें थाने लेकर गई। सभी आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी धामनोद पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें छापे मार रही हैं। धामनोद सिविल अस्पताल की डॉ. रश्मि सोलंकी ने बताया कि मारपीट के मामले में महिला को चेकअप के लिए लाया गया था। उसके शरीर पर मामूली चोटें और खरोंच के निशान हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। ये खबर भी पढ़ें… नाबालिगों ने गैंगरेप कर लड़की को मार डाला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 15-17 साल के आरोपियों ने 18 साल की लड़की से गैंग रेप किया, फिर मार डाला। आरोपियों ने लड़की के दुपट्टे से गला घोंटा है। गांव में ही नाबालिग शादी में गई थी। शादी वाले घर से 500 मीटर दूरी पर लाश मिली है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here