Homeदेशमहाराष्ट्र में कार ने स्कूटर सवार को टक्कर मारी, VIDEO:हॉकी स्टिक और...

महाराष्ट्र में कार ने स्कूटर सवार को टक्कर मारी, VIDEO:हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से पीटा, मौत; आरोपी ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर किया सरेंडर

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पवन पराशर नाम के शख्स ने कार से स्कूटर सवार देवेश को टक्कर मार दी। देवेश जिम से लौट रहा था। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उसके सिर और चेहरे पर हमला किया। हमले में देवेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 22 अक्टूबर की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात के बाद पवन खुद सरेंडर करने सिडको पुलिस स्टेशन पहुंचा। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… पुलिस ने कार और लोहे की रॉड जब्त कर ली पुलिस ने हमले में इस्तेमाल कार और लोहे की रॉड जब्त कर ली है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, देवेश और पवन के बीच पुराना विवाद था। देवेश मेस चलाने के साथ प्लॉटिंग का काम भी करता था। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कारोबार से जुड़ा विवाद हो सकता है। ———— ये खबर भी पढ़ें… डेढ़ साल की बच्ची को छठी मंजिल से फेंका:10 साल की पड़ोसी बच्ची के खिलाफ 7 दिन बाद FIR; मुंबई की घटना CCTV में कैद मुंबई के गोरेगांव में डेढ़ साल की बच्ची की छठी मंजिल से गिरकर मौत मामले में पुलिस ने 7 दिन बाद हत्या की FIR दर्ज की है। बच्ची की मां ने 10 साल की पड़ोसी बच्ची पर उसे नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पहले आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here