Homeछत्तीसगढ़महादेव सट्टा का वांटेड आरोपी हैदराबाद एयरपोर्ट से पकड़ाया:रायपुर कोर्ट में पेश,...

महादेव सट्टा का वांटेड आरोपी हैदराबाद एयरपोर्ट से पकड़ाया:रायपुर कोर्ट में पेश, 2 दिन की मिली रिमांड; सौरभ चंद्राकर के साथ काम करने का दावा

महादेव सट्टा केस में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांटेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। वह दुबई से भारत लौटा था। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही CBI ने उसे अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभिषेक को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। CBI को कोर्ट से उसकी 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद आरोपी को रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक महादेव बुक के जरिए ऑनलाइन सट्टा और जुआ चलाने, पैनल के बीच तालमेल और सट्टे से जुटाई गई रकम के कलेक्शन में सक्रिय था। CBI का दावा है कि सट्टे से कमाए गए पैसों से अभिषेक ने दुबई में अचल संपत्तियां भी खरीदी थीं। गिरफ्तारी के बाद तलाशी में उसके कब्जे से कुछ महत्वपूर्ण सामग्री भी जब्त की गई है। सौरभ चंद्राकर के साथ काम करने का दावा CBI के अनुसार, अभिषेक कुमार की भूमिका महादेव बेटिंग ऐप के संचालन में सामने आई हैं। जांच में जब्त सामग्री से उसके सक्रिय रूप से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। एजेंसी का कहना है कि वह महादेव ऐप के मुख्य आरोपियों सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर काम करता था। रायपुर में 2 दिन की पुलिस रिमांड गिरफ्तारी के बाद अभिषेक को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट से CBI को उसकी 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद आरोपी को रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 13 FIR की जांच CBI के पास महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामलों में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थानों में दर्ज 13 FIR राज्य सरकार ने CBI को ट्रांसफर की थीं। CBI ने इन सभी मामलों की जांच अपने हाथ में ली है। CBI के मुताबिक अब तक मामले में 100 आरोपियों के खिलाफ 8 चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। इनमें महादेव बेटिंग ऐप के मुख्य प्रमोटर, पैनल ऑपरेटर, हवाला ऑपरेटर और छत्तीसगढ़ सरकार के लोक सेवक शामिल हैं। 7 रेड कॉर्नर नोटिस, 2 प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजे CBI फरार मुख्य प्रमोटरों को भारत वापस लाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए अब तक 7 रेड कॉर्नर नोटिस और 2 प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजे गए हैं। वहीं, 2 आरोपियों के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्रवाई चल रही है। CBI ने कहा है कि अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार में शामिल सभी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ अपराध से अर्जित रकम का पता लगाने की कार्रवाई जारी रहेगी। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सौरभ चंद्राकर बोला- भारत की जेल में जान का खतरा: कहा- सुरक्षा मिली तो पूरे नेटवर्क का राज खोलूंगा, राजनीतिक कनेक्शन, लेनदेन की जानकारी दूंगा महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के कथित मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने भारत लाए जाने से पहले अपनी जान को खतरा बताया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, ओमान पुलिस और वहां के अधिकारियों के सामने चंद्राकर ने भारत की जेल में अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है। उसने खुद के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here