Homeमध्यप्रदेशमहाकाल मंदिर में रील बनाना विधायक पुत्र को पड़ा महंगा:मंदिर समिति ने...

महाकाल मंदिर में रील बनाना विधायक पुत्र को पड़ा महंगा:मंदिर समिति ने की कार्रवाई; गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष के VIP दर्शन पर 1 साल का प्रतिबंध

श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन के दौरान रील बनाना इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला को महंगा पड़ गया। मंदिर प्रबंध समिति ने रुद्राक्ष शुक्ला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक साल के लिए प्रोटोकॉल और वीआईपी सुविधाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब वे अगले एक साल तक मंदिर में केवल सामान्य श्रद्धालु की तरह ही दर्शन कर सकेंगे। उन्हें किसी भी तरह की वीआईपी सुविधा या प्रोटोकॉल का लाभ नहीं मिलेगा। मंदिर समिति ने जारी किए आदेश दरअसल, विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और दर्शन के समय रील बनवाई थी, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। रील वायरल होने के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं और नियमों को लेकर सवाल उठने लगे थे। मंदिर परिसर में मोबाइल और रील बनाने पर प्रतिबंध के बावजूद इस तरह का वीडियो सामने आने से मंदिर समिति की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे थे। शनिवार रात मंदिर समिति ने प्रतिबंध के आदेश जारी किए। देखिए गोलू शुक्ला की रील की तस्वीरें… पहले सुरक्षाकर्मियों और कंपनी पर हुई थी कार्रवाई मामले में शुक्रवार को मंदिर समिति ने लापरवाही बरतने पर संबंधित सुरक्षाकर्मियों और सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की थी। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद सवाल उठने लगे थे कि जब नियमों का उल्लंघन रुद्राक्ष शुक्ला ने किया है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। लगातार हो रही आलोचना और उठ रहे सवालों के बीच मंदिर प्रबंध समिति ने शनिवार को रुद्राक्ष शुक्ला पर भी कार्रवाई का फैसला लिया। इसके तहत एक साल तक उनके वीआईपी प्रोटोकॉल और विशेष दर्शन सुविधाओं पर रोक लगा दी गई है। अब सामान्य श्रद्धालु की तरह करना होगा दर्शन मंदिर समिति के इस फैसले के बाद अब रुद्राक्ष शुक्ला को महाकाल के दर्शन के लिए आम श्रद्धालुओं की तरह ही निर्धारित व्यवस्था का पालन करना होगा। उन्हें वीआईपी प्रवेश, प्रोटोकॉल और अन्य विशेष सुविधाएं नहीं मिलेंगी। मंदिर समिति की इस कार्रवाई को मंदिर के नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। शैलशानंद महाराज ने उठाए थे सवाल रुद्राक्ष शुक्ला का वीडियो वायरल होने के बाद महामंडलेश्वर शैलशानंद महाराज ने मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था वैष्णो देवी और दूसरे बड़े मंदिरों की तरह होनी चाहिए। मंदिर की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय या सशस्त्र सुरक्षा बलों को दी जानी चाहिए। ये खबर भी पढ़ें… महाकाल मंदिर में विधायक के बेटे ने बनाई रील उज्जैन के महाकाल मंदिर में मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने पर रोक है। इसके बावजूद भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने चांदी द्वार तक मोबाइल से रील बनाई। इस दौरान सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने के बजाय प्रोटोकॉल के तहत दर्शन कराते और आवभगत करते नजर आए।पूरी खबर पढ़ें..

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here