Homeमध्यप्रदेशमहंगी शक्कर पर मजाक, मंत्री बोले- और महंगी हो जाए:दिग्विजय से अड़ा...

महंगी शक्कर पर मजाक, मंत्री बोले- और महंगी हो जाए:दिग्विजय से अड़ा युवक, फिर यूं पीछा छुड़ाया; जयवर्धन से बोले भाजपा विधायक-पैर पड़ो हमारे

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने महंगी शक्कर के सवाल को मजाक में उड़ाया त्योहारों के सीजन में मिठास महंगी हो गई है। शक्कर के दाम आसमान छू रहे हैं और आम जनता परेशान है। इसे लेकर जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा गया तो वे इसका मजाक उड़ाते नजर आए। कैलाश विजयवर्गीय ने यहां तक कह दिया कि- ‘अच्छा है… मैं तो कहता हूं कि खूब महंगी हो जाए।’ विजयवर्गीय ने तर्क दिया कि वैसे भी आजकल 90 प्रतिशत लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा- मैं तो खाता ही नहीं। उन्होंने कहा कि बस बच्चों के लिए शक्कर कंट्रोल में सस्ती मिल जाए, लेकिन बुजुर्गों को तो शक्कर देनी ही नहीं चाहिए। 40 साल की उम्र से ऊपर वालों के लिए शक्कर खाना डॉक्टर भी अच्छा नहीं मानते और आयुर्वेद भी इसे अच्छा नहीं मानता। मंत्री ने लोगों को शक्कर की जगह गुड़ खाने की सलाह भी दे डाली। अब लोग तंज कस रहे हैं कि जब मंत्री जी खुद शक्कर नहीं खाते, तो उन्हें शक्कर की महंगाई भी शायद फीकी ही लगेगी। दिग्विजय को टुकड़ों में पूरा करना पड़ा अपना भाषण पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल हुए, लेकिन यहां वे कुछ ऐसे फंसे कि उन्हें अपना भाषण टुकड़ों में पूरा करना पड़ा। वे जैसे ही अपनी बात शुरू करते, कोई न कोई बीच में आकर उनसे माइक ले लेता और अपनी बात कहने लगता। एक युवक ने तो उल्टा दिग्विजय सिंह से ही सवाल कर दिया। उसने पूछा कि अगर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होता है और आपकी सरकार बनती है तो.. युवक अपनी बात पूरी करता, इससे पहले ही दिग्विजय सिंह ने उसे टोक दिया। बोले- सत्ता परिवर्तन की अभी बात ही मत करो। अभी सिर्फ इस आंदोलन की बात करो। हालांकि युवक भी अड़ गया और उसने अपना सवाल पूरा किया। उसने पूछा कि अगर आप सत्ता में आएंगे तो युवाओं की मांगें पूरी करेंगे या नहीं? इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा- सत्ता में आने से पहले ही मांगें पूरी कराएंगे। अभी तुम बैठ जाओ। इधर, एक मौके पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बीच में खड़े हो गए और दिग्विजय सिंह से माइक लेकर उनके शासनकाल की तारीफ करने लगे। इस दौरान पीसी शर्मा ने उन्हें ‘राजा साहब’ कहकर संबोधित किया तो दिग्विजय सिंह ने उन्हें भी टोक दिया। बोले- राजा साहब नहीं, दिग्विजय सिंह कहो। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने आंदोलन में शामिल होकर सरकार को अल्टीमेटम जरूर दे दिया। उन्होंने कहा कि यदि चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगें नहीं मानी गईं तो शिक्षक दिवस से वे खुद 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। भाजपा विधायक ने जयवर्धन से कहा- हमारे पैर पड़ो भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सावन के अंतिम सोमवार को दोनों नेता विदिशा जिले के देवपुर धाम में गर्मजोशी से गले मिलते नजर आए। सियासत में शिष्टाचार की ये तस्वीर चर्चा में है, लेकिन इसी दौरान एक अलग ही नजारा भी देखने को मिला। उमाकांत शर्मा और जयवर्धन सिंह आमने-सामने आए तो भाजपा विधायक ने उन्हें पैर छूने का इशारा किया। जब जयवर्धन सिंह उनकी बात नहीं समझ पाए तो उमाकांत शर्मा ने कह दिया- पैर नहीं पड़ोगे हमारे? इस पर जयवर्धन सिंह ने कहा- अरे, बिल्कुल… हम बार-बार प्रणाम करते हैं। इसके बाद जयवर्धन सिंह झुककर उन्हें प्रणाम करते नजर आए। इस वाकये पर अब लोग तंज कर रहे हैं कि जयवर्धन सिंह ने भी ‘हाफ प्रणाम’ किया। यानी झुके जरूर, लेकिन हाथ भाजपा विधायक के पैरों तक नहीं पहुंचे। लोग ये भी कह रहे हैं कि यही तो राजनीति है… यहां जैसा दिखता है, वैसा होता नहीं है। दिल मिले न मिले, हाथ मिलते रहना चाहिए। और अब अंदर की बात.. दो रुपए में एक फॉलोअर खरीद रहे मंत्री
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन जी के प्रोटेस्ट के बाद पीएम मोदी ने मंत्रियों से लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं को सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने की सलाह दी थी। दिल्ली के बाद अब एमपी के नेता भी इंस्टाग्राम पर अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। एमपी के तीन मंत्री ऐसे हैं, जिनके सोशल मीडिया मैनेजमेंट का जिम्मा एक पीआर एजेंसी ने संभाला है। सुना है कि एजेंसी के जरिए मंत्रियों को करीब दो रुपए में एक फॉलोअर मिल रहा है। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि मंत्रियों की ये हालत है कि पैसा देखकर फॉलोअर बनाने पड़ रहे हैं। इनपुट सहयोग – अमित सालगट (इंदौर), ईश्वर सिंह परमार (भोपाल), विजय सिंह बघेल (भोपाल) ये भी पढ़ें –
महंगी शक्कर के सवाल पर उठ गए मामा; दिग्विजय के विधायक बेटे को मंत्री बनने का आशीर्वाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब महंगी शक्कर को लेकर सवाल किया गया तो वे अपनी कुर्सी से उठ गए। बोले- ‘सब इंतजाम हो रहा है जी, चिंता मत करो।’ हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने यह नहीं बताया कि आखिर कौन से इंतजाम हो रहे हैं और महंगी शक्कर के दाम कम करने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here