Homeमध्यप्रदेशमप्र में बसों का नया किराया:सफर महंगा; 100 किमी पर स्लीपर में...

मप्र में बसों का नया किराया:सफर महंगा; 100 किमी पर स्लीपर में 80, सुपर लग्जरी में 150 ज्यादा किराया लगेगा

मप्र में बस से सफर अब महंगा होगा। 5 अगस्त से बस किराए की नई दरें लागू कर दी हैं। सबसे बड़ा बदलाव साधारण बस के किराए में हुआ है, जिसे 1.25 से बढ़ाकर 2 प्रति किमी कर दिया गया है। न्यूनतम किराया 7 से बढ़ाकर 10 कर दिया गया है। नई दरों का सबसे ज्यादा असर लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा। 100 किमी के सफर में सामान्य बस का किराया 200, स्लीपर का 280 और सुपर लग्जरी एसी का 350 होगा। यानी सामान्य बस के मुकाबले स्लीपर में 80 व सुपर लग्जरी में 150 ज्यादा चुकाने होंगे। सिटी बसें इस दायरे से बाहर रहेंगी। डीजल के दाम और मेंटेनेंस बनी वजह : डीजल, मेंटेनेंस और परिचालन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन ने किराया बढ़ाने की मांग की थी। 7 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी दी गई थी। सरकार से सहमति बनने के बाद नया किराया राजपत्र जारी हुआ। सिटी बसों पर नया किराया लागू नहीं, लंबी दूरी पर ज्यादा असर पुराने और नए सिस्टम में बड़ा अंतर यात्रियों को राहत देने वाले 4 नियम 1. डीलक्स, स्लीपर, एसी डीलक्स और सुपर लग्जरी बसों में अलग से नाइट चार्ज नहीं लगेगा। 2. एक्सप्रेस बस का किराया सामान्य बस के बराबर रहेगा। 3. बस की श्रेणी तय करने का अधिकार केवल परिवहन आयुक्त के पास होगा। 4. तय किराए से अधिक वसूली नहीं की जा सकेगी। भोपाल-इंदौर का किराया 250 से बढ़कर 400 भोपाल से इंदौर (200 किमी) का साधारण बस किराया अब ₹250 से बढ़कर 400 होगा। नान एसी 500, एसी बस 600 और स्लीपर-लग्जरी बसों का किराया बढ़कर 700 से 800 तक पहुंच सकता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here