Homeमध्यप्रदेशमछली काटने वाली छुरी से लड़की का गला काटा:100 मीटर दूर फंदे...

मछली काटने वाली छुरी से लड़की का गला काटा:100 मीटर दूर फंदे पर लटका मिला UP का युवक; तय हो चुकी थी युवती की शादी

मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर निवाड़ी जिले में युवती की गला काटकर हत्या की गई है। उसकी कुछ दिन में शादी होने वाली थी। मर्डर स्पॉट से 100 मीटर दूर UP के युवक की फांसी पर लटकी डेडबॉडी मिली। मामला सेंदरी थाना क्षेत्र के पूछा की पहाड़ी ढिमरपुरा का है। जानकारी के मुताबिक, मृत युवती की पहचान सागर जिले के सिंदूर क्षेत्र निवासी वर्षा केवट (20) के रूप में हुई है। वहीं युवक की पहचान झांसी के सिरोनी निवासी हरेंद्र केवट (24) के रूप में हुई। शक है कि युवक ने पहले युवती का गला काटा, फिर सुसाइड किया। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… शनिवार से लापता थी वर्षा केवट परिजन के मुताबिक, वर्षा केवट की शादी जल्द होने वाली थी। वह शनिवार से लापता थी। पहले तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और संपर्कों के आधार पर तलाश शुरू की, जो सेंदरी थाना क्षेत्र के MP-UP बॉर्डर तक पहुंची। फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक रविवार शाम पुलिस पूछा की पहाड़ी इलाके में पहुंची तो पहले युवती का शव मिला। हालात से हत्या साफ थी। कुछ दूरी पर पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। भाई बोला- मेरी बहन की हत्या की गई युवती के भाई विशाल केवट ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह कुएं जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसका फोन चालू था। उन्होंने बताया कि युवती उनकी मौसी की बेटी थी। मेरी बहन की हत्या की गई है। पुलिस जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। वहीं, मृत युवक के बड़े भाई नारायण केवट ने बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब 3 बजे से लापता था। यहां उनके रिश्तेदार रहते हैं। उन्होंने ही घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक युवती उनकी बहन की ननद थी। स्पॉट से नहीं मिला सुसाइड नोट निवाड़ी SP डॉक्टर राय सिंह नरवरिया ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। दोनों के कॉल रिकॉर्ड चेक किए जा रहे हैं। एफएसएल टीम छानबीन कर रही है। मर्डर और सुसाइड स्पॉट से सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती की लाश के पास मछली काटने वाली छूरी मिली है। ……………………………….. यह खबर भी पढ़ें भिंड में पति को आंखों के सामने बॉयफ्रेंड से गोली मरवाई तारीख 9 अप्रैल। वक्त रात 8:30 बजे। जगह भिंड जिले का अटेर थाना क्षेत्र। चंबल के बीहड़ों से घिरा सुनसान रास्ता था। यहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड (जीजा का भाई) को मैसेज कर बुलाया। पर्स गिराकर बाइक रुकवाई। पीछे से आए शूटरों ने 12-बोर के अवैध देसी कट्टे से गोली चलाई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here