Homeमध्यप्रदेशमंदिर में बुजुर्ग ने दो बच्चियों से की छेड़छाड़:प्रसाद में टॉफी देने...

मंदिर में बुजुर्ग ने दो बच्चियों से की छेड़छाड़:प्रसाद में टॉफी देने के बहाने बुलाया था; महिलाओं ने आरोपी को चप्पल और डंडों से पीटा

छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में 9 और 10 साल की दो सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सावरी माता मंदिर में दर्शन करने गई मासूमों के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अश्लील हरकतें कीं। घटना का पता चलते ही परिजन और स्थानीय महिलाओं ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ कर चप्पल व लाठी-डंडों से जमकर सबक सिखाया। बच्चियों ने बताया- फ्रॉक की चेन खोलने का प्रयास किया पीड़ित बच्चियों ने बताया कि वे शनिवार सुबह करीब 9 बजे सावरी माता मंदिर दर्शन करने गई थीं। आरोप है कि वहां मौजूद नंदकिशोर सोनी ने उन्हें प्रसाद के रूप में टॉफी दी और पास बिठा लिया। इसके बाद उसने मासूमों के साथ गलत हरकतें शुरू कर दीं। आरोपी ने एक बच्ची के फ्रॉक की चेन खोलने का प्रयास भी किया, जिससे घबराकर दोनों बच्चियां अपने घर भाग गईं और परिजन को पूरी बात बताई। देखिए तस्वीरें परिजन ने घेरा तो हाथ जोड़ने लगा आरोपी, महिलाओं ने की पिटाई घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण गड़िया मोहल्ला पहुंचे, जहां आरोपी छिपा हुआ था। बच्चियों के पहचान करने के बाद वहां मौजूद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने आरोपी नंदकिशोर सोनी को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान आरोपी रोते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पॉक्सो और SC/ST एक्ट के तहत दर्ज किया मामला मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर सोनी को हिरासत में ले लिया। महिला थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। _________________________ यह खबर भी पढ़ें इंदौर- पोती ने क्रिकेट बैट से किया दादा का मर्डर इंदौर में 20 साल की कॉलेज छात्रा ने शनिवार देर रात अपने 75 वर्षीय दादा के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में छात्रा ने अपने दादा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि दादा उस पर गलत नजर रखते थे। कई बार अश्लील हरकतें कर चुके, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here