Homeमध्यप्रदेशमंदसौर में कार की डिक्की से 60 किलो डोडाचूरा जब्त:ब्रेजा कार से...

मंदसौर में कार की डिक्की से 60 किलो डोडाचूरा जब्त:ब्रेजा कार से ले जा रहे थे 2 आरोपी; गिरफ्तार, 3 कट्टों में भरकर रखा था

मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 60 किलो 100 ग्राम डोडाचूरा और तस्करी में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की ब्रेजा कार जब्त की गई। डोडाचूरा की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए और कार की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की ब्रेजा कार (GJ08CC2439) में दो लोग डोडाचूरा लेकर डिगांव होते हुए सीतामऊ की तरफ जाने वाले हैं। थाना प्रभारी विकास गहलोत ने टीम बनाकर कमालपुरा फंटा, ग्राम बिलात्री में नाकाबंदी कराई। कुछ देर बाद सूचना में बताई गई कार वहां पहुंची। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक कार को कमालपुरा की तरफ मोड़ने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार रोक ली और तलाशी ली। डिक्की में मिले डोडाचूरा से भरे 3 कट्टे कार की डिक्की में तीन काले रंग के कट्टे मिले। इनमें कुल 60 किलो 100 ग्राम डोडाचूरा भरा था। पुलिस ने कार सवार लखन पिता सुंदरलाल (25) निवासी निंबाखेड़ी, थाना दलोदा, जिला मंदसौर और अरविंद पिता राधाकिशन (25) निवासी काजली, थाना रठाजना, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ अफजलपुर थाने में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया है। कहां से लाए थे, किसे देना था; पूछताछ जारी थाना प्रभारी विकास गहलोत के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई करने ले जाया जा रहा था। पुलिस मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लखन के खिलाफ रतलाम जिले के ताल थाने में वर्ष 2019 में धारा 8/15 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here