Homeमध्यप्रदेशमंडला-जबलपुर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़े, महिला की मौत:फूलसागर के पास हादसा, सब्जी...

मंडला-जबलपुर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़े, महिला की मौत:फूलसागर के पास हादसा, सब्जी खरीदने आ रहे थे पिकअप सवार; 12 घायल, एक गंभीर

मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर फूलसागर के पास कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 13 लोग घायल हो गए। इनमें चमरवाह निवासी सिमीया बाई सैयाम (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सब्जी खरीदने मंडला आ रहे थे पिकअप सवार टिकरिया थाना क्षेत्र के चमरवाह सहित आसपास के गांवों के लोग पिकअप से सब्जी खरीदने मंडला आ रहे थे। इसी दौरान फूलसागर पुल पर जबलपुर की ओर जा रही कार से उनकी टक्कर हो गई। पुलिस जांच में जुटी हादसे के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मंडला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस टक्कर के कारणों की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here