Homeमध्यप्रदेशमंडला के धनगांव में एक दिन पहले मनाते हैं दिवाली:खेरदाई माता से...

मंडला के धनगांव में एक दिन पहले मनाते हैं दिवाली:खेरदाई माता से जुड़ी मान्यता; सैकड़ों साल पुरानी परंपरा का पालन कर रहा गांव

मंडला जिले के धनगांव में ग्रामीण कार्तिक अमावस्या से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी पर दिवाली मनाते हैं। गांव में पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा के तहत सभी लोग एक साथ पूजा करते हैं। घरों में दीप जलाए जाते हैं और आतिशबाजी के साथ सैला लोकनृत्य किया जाता है। धनगांव जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों के मुताबिक, यहां त्योहार एक दिन पहले मनाने की परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है। इसके पीछे ग्राम देवता खेरदाई माता से जुड़ी मान्यता है। खेरदाई माता के सपने में दर्शन देने से जुड़ी मान्यता ग्रामीणों के मुताबिक, वर्षों पहले खेरदाई माता ने एक ग्रामीण को सपने में दर्शन दिए थे। मान्यता है कि माता ने गांव की खुशहाली के लिए सभी त्योहार एक दिन पहले मनाने को कहा था। तभी से गांव के लोग इस परंपरा का पालन कर रहे हैं। होली, पोला और हरेली भी पहले मनाते हैं धनगांव में सिर्फ दिवाली ही नहीं, बल्कि होली, पोला और हरेली भी तय तारीख से एक दिन पहले मनाई जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके बुजुर्गों और पुरखों ने यह परंपरा शुरू की थी, जिसे आज भी निभाया जा रहा है। परंपरा बदलने के पक्ष में नहीं हैं ग्रामीण गांव के लोगों का मानना है कि जब भी इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश हुई, तब गांव में किसी की मृत्यु, फसलों को नुकसान, पशुओं की परेशानी और बीमारियों जैसी घटनाएं हुईं। इसी विश्वास के चलते ग्रामीण परंपरा बदलने के पक्ष में नहीं हैं। उनके मुताबिक, यह परंपरा आदिवासी संस्कृति, सामूहिकता और लोक आस्था से जुड़ी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here