भोपाल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 साल की बच्ची को कुचल दिया। बच्ची वाहन के नीचे फंस गई और करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई। इसके बाद स्कॉर्पियो का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना बैरसिया के ललरिया गांव की है। बैरसिया पुलिस के मुताबिक, मृत बच्ची की पहचान जूना खान (3) के रूप में हुई है। वह ललरिया गांव निवासी सोहेल खान की बेटी थी। सोहेल गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि उनकी पत्नी भी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… गुस्से में सड़क पर बैठ गई थी मासूम परिजनों के मुताबिक, रविवार दोपहर जूना घर के पास स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां उसे उसकी पसंद की चीज नहीं मिली, जिससे वह नाराज हो गई। लौटते समय उसकी बड़ी बहन सड़क पार कर गई, लेकिन जूना बीच सड़क पर बैठ गई। इसी दौरान उसके सामने खड़ी सफेद स्कॉर्पियो करीब 10 सेकेंड बाद आगे बढ़ी। चालक को सड़क पर बैठी बच्ची दिखाई नहीं दी। बच्ची वाहन के नीचे फंस गई और उसके साथ घिसटती चली गई। इसके बाद स्कॉर्पियो का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद मची चीख-पुकार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही बैरसिया थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गुस्साए परिजनों को समझाइश दी जा रही है। सिर में चोट, हाथ और पैर में फ्रैक्चर डॉक्टर्स के मुताबिक, घायल के लिवर में इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अंदरूनी हिस्सों में भी नुकसान हुआ है। गांव के ही युवक ने बच्ची को स्कॉर्पियो से कुचला बैरसिया पुलिस ने बताया कि जूना खान गांव के शिक्षक दंपती की छोटी बेटी थी। उसके पिता सोहेल खान सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि मां भी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। आरोपी स्कॉर्पियो चालक की पहचान ललरिया गांव निवासी जाकिर पिता कल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ………………………… यह खबर भी पढ़ें गुना में कार से परिवार को कुचला, पति-पत्नी और बेटे की मौत मध्य प्रदेश के गुना में नेशनल हाईवे-46 पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति, पत्नी और उनके बेटे सड़क पर गिर गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भदौरा में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
