Homeमध्यप्रदेशभोपाल में कॉन्स्टेबल पर नाबालिग छात्रा से रेप की FIR:बेटी के बर्थडे...

भोपाल में कॉन्स्टेबल पर नाबालिग छात्रा से रेप की FIR:बेटी के बर्थडे के बहाने बुलाकर बंधक बनाया; साथी बेटे के साथ बाहर पहरा देता रहा

भोपाल में 17 साल की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने बुलाया। इसके बाद उसे कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान उसका साथी पुलिसकर्मी अपने 3-4 साल के बेटे के साथ बाहर पहरा देता रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी विशेष सशस्त्र बल (SAF) में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पीड़िता की शिकायत पर पहले कमला नगर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद जहांगीराबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। ऐसे दिया वारदात को अंजाम जांच में सामने आया कि धार में पदस्थ कॉन्स्टेबल संतोष सेन ने 22 जुलाई की शाम एक परिचित महिला के मोबाइल से पीड़िता को फोन कर अपनी बेटी की जन्मदिन पार्टी में आने का निमंत्रण दिया। शाम करीब 6:30 बजे जब किशोरी लाल परेड मैदान के पास पहुंची तो वहां संतोष सेन और ग्वालियर में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र राजपूत कार में मौजूद थे। कार में जितेंद्र का बेटा भी बैठा था। आरोप है कि संतोष ने पहले अपनी बेटी के जन्मदिन का हवाला देकर पीड़िता का भरोसा जीता, फिर उसे एमपी नगर स्थित एक मकान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जितेंद्र राजपूत अपने छोटे बेटे के साथ बाहर मौजूद रहा और किसी के आने-जाने पर नजर रखता रहा। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना के बाद पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में नाबालिग के साथ पड़ोसी ने रेप किया भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में करीब छह महीने तक एक पड़ोसी ने नाबालिग छात्रा के साथ डरा धमकाकर रेप किया। गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हुआ। तब अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। हालांकि आरोपी युवक की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। टीआई सुनील शर्मा के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी स्कूली छात्रा है। पूरी खबर पढ़ें NEET छात्रा से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को बंधक बनाया:चित्रकूट घूमने गए थे सतना जिले से लगे यूपी के चित्रकूट में बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर NEET छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक, 20 साल की छात्रा बॉयफ्रेंड के साथ पहाड़ी पर बैठी थी, तभी आरोपी पहुंचे। खुद को वनकर्मी बताकर उन्हें धमकाया। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here