Homeमध्यप्रदेशभोपाल में आधी रात दो बदमाशों ने फायरिंग की:पुरानी रंजिश में वारदात,...

भोपाल में आधी रात दो बदमाशों ने फायरिंग की:पुरानी रंजिश में वारदात, वीडियो सामने आया; FIR में देरी, थाना प्रभारी लाइन अटैच

भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार रात करीब 3 बजे दो बदमाशों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वारदात के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। फायरिंग के बाद फरियादी अजय बैरागी शिकायत लेकर कजलीखेड़ा थाने पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने के बजाय उसे थाने से वापस भेज दिया। फायरिंग के 8 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद लापरवाही बरतने पर देर रात तक कजली खेड़ा थाना प्रभारी पल्लवी पांडे को लाइन अटैच किया कर दिया गया है। पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग के आरोप थाना प्रभारी के मुताबिक वारदात का आरोप बैरागढ़ चीचली निवासी जीतू यादव पर है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में किसी तरह की कोताही नहीं बरती है। वीडियो के आधार पर जांच की बात की पुलिस अब सामने आए फायरिंग के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग के दौरान कितने लोग मौके पर मौजूद थे और विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here