भोपाल में बुधवार को बीजेपी विधायक और कार्यकर्ता भोपाल के रेड क्रॉस चौराहे प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन दिल्ली में पीएम आवास पर राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में हो रहा है। इस बीच बीजेपी की महिला कार्यकर्ता विवादित तख्तियां लेकर पहुंचीं। इसमें उद्दंड कांग्रेस के साथ संविधान के खिलाफ बात लिखी थी। जब भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता को पता चला तो वह कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे और उनके हाथ से पोस्टर लेकर उसे तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पोस्टर को अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिया। इधर, एक युवक प्रदर्शन में जोकर की ड्रेस में पहुंचा। उसने अपनी टी-शर्ट पर एक पोस्टर लगा रखा था, जिस पर भाजपा के प्रदर्शन के दौरान एक युवक जोकर की वेशभूषा में पहुंचा। उसने अपनी टी-शर्ट पर एक पोस्टर लगा रखा था, जिस पर “देश का अपमान, मेरा काम – राहुल गांधी” लिखा था। देखिए तस्वीरें… कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस वहीं, आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित आदिवासी छात्रावास में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें वे छात्रों से जुड़े मुद्दों और दिल्ली की घटना पर कांग्रेस का पक्ष रखेंगे। सपा भी रखेगी अपना पक्ष समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने भी दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी हिरासत में लिए जाने के बाद सपा भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। दिल्ली की घटना के बाद भोपाल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा प्रदर्शन कर रही है, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपना पक्ष जनता के सामने रखेंगी। मिनट-टू-मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
