Homeमध्यप्रदेशभोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा:गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा:गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ; 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के भाई मोहम्मद अनीस ने बताया कि कारोबारी का 50 लाख रुपए का लेनदेन था। उन्होंने एक दर्जन से अधिक लोगों को उधार माल दिया था। हिसाब की डायरी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं गुरुवार देर शाम शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रॉडनुमा वस्तु युवक के सीने के आर-पार हुई, जिससे हार्ट पंचर हुआ। हालांकि पुलिस रॉड बरामद नहीं कर सकी है। अब तक पुलिस गोली मारने की आशंका जता रही थी। दोपहर एक बजे किसी ने कॉल कर उन्हें बुलाया था। घर से कुछ देर में लौटने का बोलकर निकले थे। बुधवार शाम साढ़े चार बजे उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि परिजनों ने हत्या के लिए किसी व्यक्ति विशेष का नाम पुलिस को नहीं बताया है। अब पुलिस उन लोगों से पूछताछ करेगी, जिनसे मृतक मोहम्मद हनीफ को लाखों रुपए लेना थे। इसी के साथ आखिरी कॉल पर बात करने वालों से भी पूछताछ होगी। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के आसपास कोई कैमरे नहीं है। लिहाजा आरोपियों के आने और जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रोड मैप तैयार किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों के संबंध में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। घर से दस किलोमीटर की दूसरी पर की वारदात एसपी रामशरण प्रजापति ने बताया कि हनीफ पिता मोहम्मद शफीक (42) वार्ड नंबर सात बैरसिया का रहने वाला था। वह किराना कारोबार करता था। मृतक के घर से करीब दस किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड पर एक ढाबे के करीब युवक का शव बुधवार शाम 4:30 बजे बरामद किया गया। सीने में दो गोली लगने के निशान हैं। हत्याकांड को क्यों और किसने अंजाम दिया फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरेराह की गई थी वारदात पुलिस की अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि हमलावर बाइक सवार था। उसने सरेराह हनीफ को रोका। बहस की और सीने पर गोली मारकर फरार हो गया। गर्मी के कारण सड़क सुनसान थी। आस पास कोई खास आबादी भी नहीं थी, लिहाजा आरोपी वारदात को आसानी से अंजाम देकर भाग निकला। पुलिस मामले की सभी एंगल पर जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़िए… भोपाल में किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या मध्य प्रदेश के भोपाल में बुधवार शाम किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी के सीने में गोली लगी। बुलेट सीने के आर-पार हो गई, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। मामला बैरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हनीफ पिता मोहम्मद शफीक (42) के रूप में हुई। वह वार्ड नंबर सात बैरसिया का रहने वाला था और किराना कारोबार करता था। शमशाबाद रोड स्थित ढाबे के पास उसका शव मिला। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here