झुंडपुरा। कस्बे के वार्ड-5 सिंगपुरा बस्ती से खेरपुरा तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शनिवार को भूमि पूजन किया गया। इसे साथ ही सड़क निर्माण शुरू हो गया है। यह मार्ग अब तक कच्चा होने के कारण बरसात में बंद हो जाता था, जिससे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा बल्ली सोनी के निर्देश पर डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।
