Homeछत्तीसगढ़भूपेश बोले- 56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र:कहा- मुश्किल से छवि...

भूपेश बोले- 56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र:कहा- मुश्किल से छवि बनाई, जिसे बच्चों ने धो दिया; छत्तीसगढ़ी कल्चर को खत्म करने का आरोप

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले पर आज हरेली तिहार मनाया गया। इस मौके पर भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’ वाले पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जो काम हम लोग नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया। उन्होंने कहा, ‘बड़ी मुश्किल से 56 इंच का सीना होने की छवि बनाई थी। बच्चों ने एक मिनट में उस छवि को धो दिया।’ हरेली तिहार को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का पहला तिहार है। इसे सभी लोग और किसान मिलकर मनाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने इस परंपरा को भी खत्म कर दिया। पहले देखें तस्वीरें… परिवार संग मनाया हरेली तिहार भूपेश बघेल अपनी पत्नी और बेटी के साथ हरेली तिहार कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने पारंपरिक तरीके से खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले औजारों और पशुधन की पूजा की। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई सीनियर नेता, पूर्व मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए। भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के त्योहार प्रकृति से जुड़े हुए हैं और हरेली भी इसी परंपरा का हिस्सा है। मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार मनाए जाने को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के त्योहार और परंपराएं हजारों साल पुरानी हैं। बघेल ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ में महतारी की फोटो नहीं लगाना और विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार की ओर से बधाई तक नहीं देना’ इसी बदलाव को दिखाता है। बघेल बोले- गृहमंत्री को सदन में आने से कौन रोक सकता है? संसद में राहुल गांधी के प्रदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर भी भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- ‘अमित शाह को किसने रोका है? गृहमंत्री को सदन में आने से कोई रोक सकता है?’ बघेल ने कहा कि सवाल यह है कि हजारों बच्चों पर गोली चलाई गई, एके-47 का इस्तेमाल हुआ, आंसू गैस छोड़ी गई और लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यह सब किसके आदेश पर हुआ? राहुल गांधी यही सवाल पूछ रहे हैं। अगर यह आदेश गृहमंत्री का था तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर बच्चों की ओर से किए जा रहे पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि आजकल बच्चे ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’ जैसे पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘जो हम लोग नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया। बड़ी मुश्किल से 56 इंच का सीना होने की छवि बनाई थी, बच्चों ने एक मिनट में उस छवि को धो दिया।’ हरेली के कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हरेली तिहार मनाया और छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भूपेश बोले- अपने बाप के घर से पेट्रोल लाए BJP: जनार्दन मिश्रा के बयान पर पलटवार; E20 विवाद पर कहा- भाजपा नेता होश खो बैठे E20 पेट्रोल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर पलटवार किया है। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने शुद्ध पेट्रोल की मांग पर कहा था, ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी नेता होश खो बैठे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘अगर इतना ही है तो अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल ले आएं।’ पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here