Homeछत्तीसगढ़भूपेश बघेल-सौम्या चौरसिया का आपत्तिजनक AI वीडियो, FIR दर्ज:इंस्टाग्राम ID बैन, महिला...

भूपेश बघेल-सौम्या चौरसिया का आपत्तिजनक AI वीडियो, FIR दर्ज:इंस्टाग्राम ID बैन, महिला आयोग ने कार्रवाई की मांग को लेकर SSP को लिखा पत्र

सोशल मीडिया पर वायरल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सौम्य चौरसिया के कथित AI जनरेटेड वीडियो को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भिलाई नगर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। यह FIR जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की शिकायत पर केस दर्ज की गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वायरल वीडियो पूरी तरह फर्जी और आपत्तिजनक है, जिसे जानबूझकर बदनाम करने के उद्देश्य से तैयार कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया। पार्टी नेताओं ने इस मामले में पहले ही कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले ने तुल पकड़ा तो इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया है। इसके अलावा मामले में महिला आयोग ने सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी को पत्र लिखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस इसे बनाने और फैलाने वाले लोगों की पहचान में जुट गई है। इन नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था यह वीडियो इंस्टाग्राम के “कांग्रेस पोल खोल” और “रैंडम छत्तीसगढ़” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो में भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया गया था। वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। रविवार को SSP से मिले थे कांग्रेसी रविवार को कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी विजय अग्रवाल से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को पार्टी की ओर से जिले के सभी थानों में शिकायत दर्ज कराई गई। शाम तक जिले के कई इलाकों जैसे जामगांव आर, कुम्हारी, भिलाई-3, नंदिनी नगर अहिवारा, जामुल, धमधा, अंडा, जेवरा सिरसा और रानीतराई में कांग्रेस कार्यकर्ता थानों पहुंचे और विरोध जताया। इंस्टाग्राम आईडी बैन, आरोपी की तलाश शुरू मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस हरकत में आई। जांच के दौरान जिन दो इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो पोस्ट किया गया था, उन्हें बैन कर दिया गया और प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता अभी भी इन अकाउंट को चलाने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। साइबर टीम वीडियो की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कहां से बनाया गया और किसने इसे सबसे पहले पोस्ट किया।
महिला आयोग ने भी लिखा था पत्र इधर राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने खुद संज्ञान लेते हुए इसे संवेदनशील मामला बताया और दुर्ग एसएसपी को पत्र भेजा। आयोग ने साइबर सेल को निर्देश दिया है कि वीडियो की तकनीकी जांच कर उसके असली स्रोत का पता लगाया जाए और इसे फैलाने वालों की पहचान की जाए। महिला आयोग ने साफ कहा है कि तकनीक का गलत इस्तेमाल कर किसी की छवि खराब करना, खासकर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक सामग्री बनाना, गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है। ……………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इंस्टाग्राम पर भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया की आपत्तिजनक वीडियो: AI वीडियो में दोनों को डेट करते दिखाया,कांग्रेस ने की FIR और गिरफ्तारी की मांग दुर्ग में एक एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूर्व उप सचिव रही सौम्या चौरसिया का एक एआई जनरेटेड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी जताई है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here