Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' पर आई पोस्ट… सड़क पर गहरे गड्ढे:पार्षद ने कराई मरम्मत;...

‘भास्कर समाधान’ पर आई पोस्ट… सड़क पर गहरे गड्ढे:पार्षद ने कराई मरम्मत; कर्बला रोड पर खुले चैंबर से हादसे का खतरा

दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट से आम लोगों की सिविक समस्याएं तेजी से दूर हो रही हैं। भोपाल में लगातार लोग अपनी परेशानियां इस प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं और उस पर तुरंत प्रशासनिक व जमीनी स्तर पर एक्शन भी देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण वार्ड क्रमांक 72 से सामने आया। दरअसल, अटल नेहरू नगर के निवासी संदीप रघुवंशी ने गहरे गड्ढे और खुदी सड़क की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि प्रशासन द्वारा करीब 2 साल पहले इस सड़क को खोदा गया था। इसके बाद इसे ठीक नहीं किया गया, जिससे आए दिन ऑटो, वाहन चालक, राहगीर और बच्चे इसमें गिरकर चोटिल हो रहे थे। इस जनसमस्या के एप पर पोस्ट होते ही स्थानीय पार्षद विकास पटेल ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर टीम भेजकर सड़क के बीचों-बीच बने इस खतरनाक गड्ढे को सीमेंट-कंक्रीट से पूरी तरह भरवाकर पैचवर्क दुरुस्त करवा दिया। सीधे जिम्मेदारों तक पहुंच रही पोस्ट किसी भी यूजर द्वारा जिस विभाग से संबंधित समस्या पोस्ट की जाती है, वह सीधे उसी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचती है। आप भी अपनी जनसमस्याओं को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… नगर निगम के पार्षद विकास पटेल बने ‘पब्लिक स्टार’… करोंद: रेलवे अंडरब्रिज में कचरे के ढेर का पार्षद ने कराया समाधान करोंद के निवासी यश वर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर कचरे के ढेर और सफाई न होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस जगह को लोगों ने कूड़ाघर बना दिया था और रेलवे अंडरब्रिज के अंदर भी भारी मात्रा में कचरा जमा हो रहा था। इस जगह की आधी पुलिया वार्ड नंबर 12 और आधी पुलिया वार्ड नंबर 75 (जोन क्रमांक 17) के अंतर्गत आने के कारण सीमा विवाद की वजह से अक्सर यहां सफाई रुकी रहती थी। जैसे ही यह शिकायत प्लेटफॉर्म पर आई, पार्षद रीता विश्वकर्मा ने तुरंत एक्शन लिया और कचरा हटवाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाया। समाधान के बाद की तस्वीरों में जगह बिल्कुल साफ नजर आ रही है और पार्षद ने खुद एप पर इसकी पुष्टि की है। भोपाल के अलग-अलग इलाकों से लोग पोस्ट कर रहे हैं समस्याएं… बागमुगालिया: खुले नाले और कचरे के ढेर से लोग परेशान बागमुगालिया क्षेत्र की निवासी नीलम ने शिकायत पोस्ट करते हुए बताया कि उनके घर के ठीक बगल में एक बड़ा नाला पूरी तरह से खुला हुआ है। इस खुले नाले में लगातार कचरे का ढेर लगा रहता है। स्थानीय निवासी का कहना है कि आगामी बारिश के सीजन में नाले का गंदा पानी रोड के ऊपर से बहने लगता है। उन्होंने प्रशासन से इस नाले को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की है। कोटरा सुल्तानाबाद: नाली के कीचड़ और बदबू से निकलना हुआ दूभर कोटरा सुल्तानाबाद के निवासी यूनुस ने अपनी समस्या दर्ज कराते हुए लिखा कि उनके घर के ठीक सामने नाली का गंदा कीचड़ और पानी जमा हो गया है। इसके कारण पूरे इलाके में बेहद गंदी बदबू आ रही है और लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों ने यहां तुरंत साफ-सफाई कराने की गुहार लगाई है। भारती निकेतन: अमृत योजना के तहत खुदी सड़कें बनीं मुसीबत भारती निकेतन के निवासी सुशील ने एप पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि गहरी सीवेज लाइन और अमृत योजना के कार्यों के कारण पूरी कॉलोनी की सड़कों को बुरी तरह से खोदकर छोड़ दिया गया है। बरसात का मौसम सिर पर है, लेकिन कीचड़ और मलबे से निपटने का कोई उपाय नहीं किया गया है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है और शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कोहेफिजा: कर्बला रोड पर खुला पड़ा चैंबर, हादसे का खतरा कर्बला रोड के निवासी कलीम ने वार्ड नंबर 8 की एक बेहद खतरनाक समस्या को उजागर किया है। उन्होंने सड़क के बीचों-बीच खुले पड़े एक मैनहोल/चैंबर की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि यह एक गंभीर समस्या है और इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह एक व्यस्त मार्ग है, जहां रात के समय या बारिश के दौरान बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। रहवासियों ने इसे तुरंत बंद करने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी और आसान बनाया गया है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here