Homeमध्यप्रदेश“भास्कर समाधान” का असर… स्ट्रीट-लाइट की समस्या का हुआ हल:वार्ड-38 की पार्षद...

“भास्कर समाधान” का असर… स्ट्रीट-लाइट की समस्या का हुआ हल:वार्ड-38 की पार्षद जमीला उस्मान बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; लटकते केबल तारों से हादसे का खतरा

इंदौर में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार लोगों की जनसमस्याओं का समाधान करा रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग कार्रवाई कर रहा है, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड-38 की पार्षद जमीला उस्मान पटेल बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड-38 के न्यू खिजराबाद कॉलोनी, खजराना निवासी अल्ताफ हुसैन ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि कॉलोनी का सीवेज चेंबर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। चेंबर जाम होने से गंदा पानी जमा हो रहा था और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर प्रकाशित होने के बाद वार्ड-38 की पार्षद जमीला उस्मान पटेल ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई कराई। क्षतिग्रस्त चेंबर की मरम्मत कर उसे दुरुस्त किया गया तथा समस्या का समाधान कराया गया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान राजकुमार ब्रिज मार्ग: बंद स्ट्रीट लाइट चालू, मुख्य सड़क पर लौटी रोशनी वार्ड-47 के न्यू देवास रोड स्थित राजकुमार ब्रिज मार्ग के एक राहगीर ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि सड़क के डिवाइडर पर घने पेड़ों और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट के कारण मुख्य मार्ग पर अंधेरा रहता था, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड-47 के पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया ने संबंधित विभाग से कार्रवाई कराई। इसके बाद स्ट्रीट लाइट चालू कराई गई और मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था बहाल हुई, जिससे राहगीरों को राहत मिली। अंधेरा, हादसे और अव्यवस्थाओं से जूझ रहे इंदौरवासी वृंदावन गार्डन: लटकते केबल तारों से हादसे का खतरा वार्ड-50 के वृंदावन गार्डन कॉलोनी निवासी राकेश दुबे ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि डीटीएच और केबल नेटवर्क कंपनियों ने अव्यवस्थित तरीके से तार डाल रखे हैं। पुराने तार हटाए बिना नए तार लगाए जा रहे हैं, जिससे केबल नीचे लटक रही हैं। बड़े वाहन गुजरने पर ये बिजली के तारों से उलझ जाती हैं और चिंगारी निकलने से हादसे का खतरा बना रहता है। गुलमर्ग परिसर: स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हादसों का डर वार्ड-76 के गुलमर्ग परिसर निवासी लोकेश गुर्जर ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, संधवी कॉलेज चौराहे पर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। यहां विद्यार्थियों, बुजुर्गों और राहगीरों का लगातार आवागमन रहता है, लेकिन स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। भंवर कुआं: सड़क निर्माण के बाद मलबा नहीं हटाया वार्ड-61 के भंवर कुआं रोड स्थित जबरन कॉलोनी निवासी मनोज राठौर ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों का काम पूरा होने के बाद भी मिट्टी और मलबा सड़क किनारे एक सप्ताह से पड़ा हुआ है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सदर बाजार एरिया: नाले की गंदगी से परेशान रहवासी वार्ड-8 के जूना रिसाला निवासी सदर बाजार एरिया ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से नाले की गाद और कचरे की नियमित सफाई नहीं हो रही है। इससे आसपास गंदगी और बदबू फैली रहती है तथा परिवार के लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here