Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' का असर... सफाई और सीवेज समस्या से राहत:वार्ड-4 के पार्षद...

‘भास्कर समाधान’ का असर… सफाई और सीवेज समस्या से राहत:वार्ड-4 के पार्षद राजेश हिंगोरानी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आप भी कर सकते हैं समस्याएं पोस्ट

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही जिम्मेदार संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… वार्ड-4 के पार्षद राजेश हिंगोरानी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड-4 के निवासी जय ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि इलाके में हमेशा गंदगी फैली रहती है। नगर निगम के कर्मचारी दो से तीन बार सफाई करते हैं, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं होने से लोग फिर वहीं कचरा फेंक देते हैं। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड के पार्षद राजेश हिंगोरानी ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर पूरे क्षेत्र की साफ सफाई कराई गई। साथ ही पार्षद राजेश हिंगोरानी ने अधिकारियों को नियमित सफाई कराने और कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। एप से लोगों को मिल रहा समाधान देवकी नगर की सीवेज समस्या दूर हुई, यूजर ने की पुष्टि देवकी नगर निवासी शहजाद शेख ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि पिछले 8 वर्षों से सीवेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड के मौजूदा पार्षद दानिश खान ने संज्ञान लिया। उन्होंने सीवेज समस्या का समाधान कराया और सड़क का निर्माण भी करवाया। इसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की। जलभराव, गंदगी और बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी बागमुगालिया: कचरे से मरीज और स्वास्थ्य कर्मी परेशान वार्ड-55 के बागमुगालिया निवासी सुरेंद्र परमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक और शहरी स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लंबे समय से कचरे का ढेर लगा है। इससे मच्छर और मक्खियां पनप रही हैं और पूरे दिन बदबू आती रहती है। जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों, बच्चों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। विद्या नगर: बदहाल पार्क की नहीं ली जा रही सुध वार्ड-52 के विद्या नगर निवासी सुमित मंगल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि सी सेक्टर का पार्क काफी समय से बदहाल पड़ा है। नगर निगम इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। सौंदर्यीकरण के नाम पर सिर्फ जाली लगाई गई, लेकिन पार्क के अंदर की हालत पूरी तरह खराब है। जिसके कारण आस-पास रहने वाले रहवासी और बच्चें काफी परेशान हो रहे हैं। ई-8 : 6 महीने से बंद पडी स्ट्रीट लाइट ई-8 निवासी रोहन कनाडे ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि साई मंदिर और एम्स अस्पताल के पास पिछले 6 महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। रात के समय अंधेरा रहने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। रात के अंधेरे में असमाजिक तत्व भी बढ़ रहे हैं। बरखेडा पठानी: नाली नहीं बनने से लोग परेशान वार्ड-56 के बरखेड़ा पठानी निवासी सर्जन सिंह राजपूत ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी गली में आज तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण गंदगी और सीवेज का पानी पूरी सड़क पर फैला रहता है। साथ ही आवारा पशु गंदगी को और फैला देते हैं। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच लोगों और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को उपयोग में आसान बनाया गया है और इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर उसकी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस सेगमेंट में संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर उसकी लोकेशन देखकर कार्रवाई करेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से सूचना भी देंगे। जरूरत पड़ने पर वे शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच नागरिकों को अपनी बात सीधे रखने और जिम्मेदार विभागों को त्वरित समाधान के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here