Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' का असर... जलता कचरा हुआ बंद:कुणाल सोलंकी बने आज के...

‘भास्कर समाधान’ का असर… जलता कचरा हुआ बंद:कुणाल सोलंकी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड-75 के पार्षद कुणाल सोलंकी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड-75 के नायता मुंडला निवासी ज़ाकिर पटेल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके घर के सामने खाली जगह पर रोजाना कचरा फेंककर उसे जला दिया जाता था। इससे जहरीला धुआं घरों तक पहुंच रहा था और लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। शिकायत पोस्ट होते ही आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद कुणाल सोलंकी ने तत्काल संज्ञान लिया और कचरा जलाना बंद कराकर सफाई करवाई। समस्या का समाधान होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान पलासिया: सड़क का खतरनाक गड्ढा भरा, राहगीरों को मिली राहत वार्ड-26 के पलासिया निवासी चंद्र एस. ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अटल द्वार और जंजीरवाला चौराहे के बीच नल लाइन के लिए खोदा गया गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था। बारिश में उसमें पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग ने गड्ढा भरवाकर समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि स्वयं शिकायतकर्ता ने की है। बिजली, सफाई और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी किला मैदान रोड: बंद स्ट्रीट लाइट से बढ़ा हादसों का खतरा वार्ड-9 के किला मैदान रोड निवासी सुलदीप सिंह तोमर ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है। आसपास पेड़-पौधे होने के कारण बारिश के मौसम में सांप और अन्य जहरीले जीव निकलते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने जल्द स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग की है। एलआईजी कॉलोनी: कचरे से भरा पुराना कुआं, हो सकता है हादसा वार्ड-45 की एलआईजी कॉलोनी निवासी चंद्र एस. ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिर के पास स्थित एक पुराना कुआं कचरे से भर गया है और उसकी सुरक्षा जाली भी टूट चुकी है। यहां पहले भी एक दुर्घटना हो चुकी है, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। शिकायतकर्ता ने कुएं की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। देवगुड़िया: बस स्टैंड पर महिला शौचालय बंद, यात्रियों को परेशानी वार्ड-73 के देवगुड़िया निवासी कैलाश सिंह राजपूत ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नायता मुंडला स्थित नए बस स्टैंड पर महिला शौचालय में ताला लगा हुआ है। इससे हरदा, नर्मदापुरम और अन्य स्थानों से आने वाली महिला यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने शौचालय जल्द शुरू कराने की मांग की है। एसएन कॉरिडोर: खुला चैंबर बना खतरा, बीमारी का डर वार्ड-16 के एसएन कॉरिडोर निवासी शुभम भावसार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नई चैंबर लाइन का काम पूरा होने के बाद भी गड्ढा खुला छोड़ दिया गया है। उसमें पानी भरने से मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शिकायतकर्ता ने गड्ढा बंद कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर कार्रवाई करेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी देंगे। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here