इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही जिम्मेदार संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है। आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… वार्ड-39 की पार्षद रुबीना इकबाल खान बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड-39 के चंदन नगर निवासी आकिब ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि नहरशाह वाली दरगाह के पास सुलभ शौचालय के सामने स्थित चेंबर से लगातार गंदा पानी बह रहा था। इससे आसपास गंदगी फैल रही थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत पोस्ट होते ही आज की ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद रुबीना इकबाल खान ने तत्काल संज्ञान लिया और चेंबर की मरम्मत कराकर पानी का बहाव रुकवाया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान भवानी नगर: टूटा चेंबर ढक्कन बदला, हादसे का खतरा टला वार्ड-18 के भवानी नगर निवासी जितेंद्र माली ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि घर के सामने चेंबर का ढक्कन टूट जाने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और नया ढक्कन लगवाकर समस्या का समाधान किया। इसकी पुष्टि शिकायतकर्ता ने खुद की है। जलभराव, सफाई और चेंबर की समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी विद्या नगर: चोक चेंबर से सड़क पर बह रहा गंदा पानी वार्ड-65 के विद्या नगर निवासी साहिब सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई चेंबर ओवरफ्लो हो चुके हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई नहीं हुई, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। शिकायतकर्ता ने जल्द सफाई कराकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। तेजपुर: नाले में कचरे का अंबार, गंदगी से लोग परेशान वार्ड-78 के तेजपुर निवासी इंदर सिंह राणा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नाले में भारी मात्रा में कचरा जमा होने से गंदगी फैल रही है। बदबू और अस्वच्छ माहौल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने जल्द सफाई कराने की मांग की है। सुदामा नगर: खुली ड्रेनेज लाइन से हादसे का खतरा वार्ड-82 के सुदामा नगर निवासी विराट ढाकोनिया ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नई ड्रेनेज लाइन डालने के बाद कई जगह ढक्कन नहीं लगाए गए हैं। बारिश के दौरान पानी भर जाने से ड्रेनेज दिखाई नहीं देती। शिकायतकर्ता के अनुसार एक ऑटो और एक दोपहिया वाहन इसमें गिर चुके हैं। उन्होंने तत्काल ढक्कन लगाने की मांग की है। सूर्य देव नगर: तीन दिन से खुदी सड़क, आवागमन प्रभावित वार्ड-81 के सूर्य देव नगर निवासी आनंद दुबे ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग पाइपलाइन डालने के लिए तीन दिन पहले सड़क खोदी गई थी, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच लोगों और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को उपयोग में आसान बनाया गया है और इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर उसकी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस सेगमेंट में संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर कार्रवाई करेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी देंगे। जरूरत पड़ने पर वे शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे रखने और जिम्मेदार विभागों को त्वरित समाधान के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
