Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' का असर... चेंबर की समस्या से मिली राहत:पंखुरी दोषी बनीं...

‘भास्कर समाधान’ का असर… चेंबर की समस्या से मिली राहत:पंखुरी दोषी बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; अपनी शिकायत भी पहुंचाएं जिम्मेदारों तक

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 55 की पार्षद पंखुरी दोषी बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ छोटी ग्वालटोली स्थित रेलवे स्टेशन के सामने लाल बहादुर शास्त्री पुल के पास रहने वाले विनय मिश्रा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पिछले आठ दिनों से सुलभ शौचालय का चेंबर ओवरफ्लो हो रहा था। गंदा पानी बाहर बहने से राहगीरों को और आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। शिकायत पोस्ट होते ही आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 55 की पार्षद पंखुरी दोषी ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने सफाई टीम को मौके पर भेजकर चेंबर की सफाई कराई। इसके बाद समाधान की पुष्टि भी एप पर की गई, जिससे स्थानीय रहवासियों और यात्रियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान खजराना: सड़क पर बह रहा ड्रेनेज का पानी हुआ साफ खजराना के तंजीम नगर निवासी अब्रार खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ड्रेनेज लाइन चोक होने के कारण गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा था। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 39 की पार्षद रुबीना इकबाल खान ने संज्ञान लिया। उनकी पहल पर टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रेनेज लाइन की सफाई कराई। समाधान होने की पुष्टि भी पार्षद ने एप पर की। आवारा कुत्तों, सुरक्षा और सफाई की समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी मनीषपुरी: आवारा कुत्तों के आतंक से रहवासी दहशत में मनीषपुरी क्षेत्र के निवासी कृष्णा राय ने शिकायत दर्ज कराई है कि कॉलोनी में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुत्ते राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ते हैं। कई लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। रहवासियों ने जल्द डॉग स्क्वॉड भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी क्वार्टर्स: गार्डन में खुला कुआं बना हादसे की वजह रेजीडेंसी क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी क्वार्टर्स के गार्डन में खुले पड़े कुएं को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पार्क में रोज बड़ी संख्या में बच्चे खेलते हैं। कुएं के चारों ओर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। रहवासियों ने इसे तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है। ऋषि नगर: महीनों से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे से बढ़ी चिंता ऋषि नगर निवासी दीपक डांगी ने शिकायत में बताया कि क्षेत्र की दो स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इंदौर 311 एप पर कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक लाइट चालू नहीं हुई। रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे चोरी और अन्य अप्रिय घटनाओं का खतरा बना रहता है। खजराना: कचरा और चोक ड्रेनेज से घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी शाही बाग, खजराना निवासी मोहम्मद बासिद ने शिकायत दर्ज कराई है कि बैक लेन में लगातार कचरा डाला जा रहा है। साथ ही ड्रेनेज लाइन चोक होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर घरों की दीवारों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिना कार्रवाई किए शिकायत बंद कर दी जाती है, जिससे क्षेत्र के लोग लंबे समय से परेशान हैं। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here