Homeमध्यप्रदेश“भास्कर समाधान” का असर… कचरे से जाम नाली हुई सफाई:वार्ड 58 के...

“भास्कर समाधान” का असर… कचरे से जाम नाली हुई सफाई:वार्ड 58 के पार्षद राकेश यादव बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आप भी कर सकतें हैं समस्याएं पोस्ट

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं, जिसके बाद कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। यही वजह है कि ‘भास्कर समाधान’ आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु बनकर उभर रहा है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 58 के पार्षद राकेश यादव बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 58 के भारती निकेतन निवासी व्यजयंत पाटीदार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि सीवेज लाइन का काम पूरा होने के बाद चैंबर के आसपास पर्याप्त मिट्टी नहीं भरी गई थी। बारिश के कारण मिट्टी धंसने लगी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत पोस्ट होते ही आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद राकेश यादव ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर मिट्टी भरवाकर समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान नेहरू नगर: कचरे से जाम नाली की हुई सफाई वार्ड 29 के नेहरू नगर निवासी शुभम तिवारी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि डॉक्टर खुशी लाल रोड पर हर्षिका जनरल स्टोर के सामने स्थित नाली कचरे से पूरी तरह जाम हो गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई नहीं हो रही थी। शिकायत पोस्ट होते ही पार्षद देवांशु कसाना ने संज्ञान लिया और नाली की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी, समाधान का इंतजार भानपुर: सड़क पर बह रहीं नालियां, राहगीर परेशान वार्ड 73 के शिव नगर फेस-3, भानपुर निवासी प्रेम सिंह किरार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की नालियां सड़क के ऊपर से बह रही हैं और पास में पिछले तीन महीने से कचरे का ढेर जमा है। क्षेत्र में स्थित मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजेंद्र नगर: झुका बिजली का खंभा, कभी भी हो सकता है हादसा वार्ड 37 की कोच फैक्ट्री कॉलोनी रोड, राजेंद्र नगर निवासी अल्का परिहार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का बिजली खंभा लंबे समय से झुकी हुई स्थिति में है। खंभे के गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायतकर्ता ने इसे जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। अयोध्या नगर: कचरे से जाम नाला, बारिश से पहले सफाई की मांग अयोध्या बाईपास रोड स्थित छत्रपति नगर निवासी विनय कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट कर बताया कि सागर एवेन्यू के पास स्थित नाले में बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने से नाला पूरी तरह जाम हो गया है। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और समय रहते सफाई नहीं हुई तो पूरे क्षेत्र में जलभराव की गंभीर स्थिति बन सकती है। उन्होंने नाले की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। अरेरा कॉलोनी: 20 दिन से सड़क पर पड़ा गिरा पेड़, कार्रवाई का इंतजार ई-4/133, अरेरा कॉलोनी निवासी अमरजीत ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट कर बताया कि करीब 20 दिन पहले आए तूफान में एक पेड़ सड़क पर गिर गया था, जो अब तक नहीं हटाया गया है। नगर निगम को कई बार सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर पड़ा पेड़ लोगों की आवाजाही में बाधा बन रहा है। शिकायतकर्ता ने इसे जल्द हटाने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here