Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' का असर…मंदिर के पास पड़ा मलबा हटा:जोन-18 के सहायक यंत्री...

‘भास्कर समाधान’ का असर…मंदिर के पास पड़ा मलबा हटा:जोन-18 के सहायक यंत्री बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; खुली नाली से रहवासी परेशान

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) जोन-18 के सहायक यंत्री अंकित रघुवंशी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ नयापुरा स्थित जनकपुरी रेजिडेंसी निवासी नितिन दुकलान ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी के मेन गेट पर पीने के पानी की लाइन कई महीनों से फूटी हुई थी। रोजाना सड़क पर पानी बहने से कीचड़ और गंदगी की स्थिति बन रही थी। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद नगर निगम जोन 18 के सहायक यंत्री अंकित रघुवंशी ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान गोविंदपुरा: हनुमान मंदिर के पास पड़ा मलबा हटाया गोविंदपुरा की गली नंबर 10 निवासी शुभम ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि हनुमान मंदिर के पास छत का मलबा नीचे डाल दिया गया था। पांच दिन से सफाई नहीं होने के कारण काफी गंदगी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 44 के पार्षद विमलेश सिंह ठाकुर ने मामले पर संज्ञान लिया और मलबा पूरी तरह हटवा दिया। कचरा, सीवेज, जलभराव और स्ट्रीट लाइट से परेशान भोपालवासी भानपुर: अधूरा काम छोड़ने से खुली नाली में गिर रहा गंदा पानी न्यू 80 फीट रोड, कल्याण नगर निवासी हुकुमलाल सैनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि इलाके में काम अधूरा छोड़ दिया गया है। खुली नाली में लोग गिर रहे हैं और आसपास गंदा पानी जमा होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। भोपाल: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 के बाहर जलभराव और कीचड़ से परेशानी चंचल कुमार ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, भोपाल के मुख्य द्वार के बाहर बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ की समस्या की शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि लंबे समय से स्थिति बनी हुई है। कीचड़ के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है और फिसलने व गिरने का खतरा भी रहता है। गुलमोहर: लंबे समय से जमा कचरे और खुली नाली से रहवासी परेशान गुलमोहर वार्ड क्रमांक 51 स्थित आस्था अपार्टमेंट, सेवाएं कॉम्प्लेक्स निवासी रवि बारस्कर ने शिकायत दर्ज कराई है कि इलाके में काफी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ है। लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। अवधपुरी: सीवेज का पानी रुका, सड़क निर्माण भी अटका रचना विहार, बीएचईएल अवधपुरी निवासी मृदुल लोधी ने शिकायत दर्ज कराई है कि सीवेज का पानी निकलने के लिए रास्ता नहीं होने से इलाके में गंदगी फैल रही है। पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सीवेज के पानी से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है और सड़क निर्माण कार्य भी रुका हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here