Homeदेशभास्कर अपडेट्स:CBSE ने आंसर शीट लेने की लास्ट डेट आज रात तक...

भास्कर अपडेट्स:CBSE ने आंसर शीट लेने की लास्ट डेट आज रात तक बढ़ाई

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं के छात्रों के लिए स्कैन की गई आंसर शीट लेने की लास्ट डेट सोमवार 25 मई रात तक बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 24 मई थी। बोर्ड ने यह भी कहा कि जिन छात्रों से तकनीकी गड़बड़ी के कारण ज्यादा फीस कट गई थी, उन्हें पैसे वापस किए जाएंगे। री-इवैल्यूएशन की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… 28 मई को होने वाली सीईयूटी-यूजी स्थगित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी-यूजी) 2026 परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। एजेंसी ने यह फैसला सरकार के ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की छुट्टी की नई तारीख के ऐलान के बाद किया है। NTA ने कहा- 28 मई को होने वाली परीक्षा की दोनों पालियां अब नई तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। देशभर के सेंट्रल यूनिवर्सिटीज समेत कई संस्थानों के ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी आयोजित की जाती है। इस साल यह परीक्षा 11 मई से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा रही है। PM मोदी के दौरे से पहले विस्फोटक मिलने पर 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जिलेटिन स्टिक और टाइमर मिलने के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इनमें एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और चार कांस्टेबल शामिल हैं। यह विस्फोटक सामग्री आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के पास मिली थी। मामले की जांच में अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी शामिल हो गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here