Homeदेशभास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM विजय ने 9...

भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM विजय ने 9 विभाग अपने पास रखे

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री विजय ने गृह समेत 9 विभाग अपने पास रखे हैं। इनमें सामान्य प्रशासन, पुलिस, महिला और युवा कल्याण, बच्चों-वरिष्ठ नागरिकों-दिव्यांगों का कल्याण, नगर प्रशासन, शहरी विकास और जल आपूर्ति विभाग शामिल हैं। केए सेंगोट्टैयन को वित्त मंत्री बनाया गया है। एन आनंद को ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग मिला है। वहीं, आधव अर्जुन को लोक निर्माण विभाग (भवन, हाईवे और छोटे बंदरगाह) के साथ खेल विकास की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. केजी अरुणराज स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग संभालेंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में विमान ईंधन पर VAT 25% से घटाकर 7% किया; 6 महीने तक लागू रहेगी नई दर दिल्ली सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट 25% से घटाकर 7% कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, नई दर 6 महीने तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस फैसले का मकसद एयरलाइन कंपनियों की लागत कम करना और उनके संचालन को राहत देना है। सरकार का अनुमान है कि इससे दिल्ली के टैक्स राजस्व में करीब 985 करोड़ रुपए की कमी आएगी। सरकार का कहना है कि इस कदम से पर्यटन, यात्रा और शिपिंग से जुड़े कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है। जीएसटी लागू होने के बाद भी राज्यों को कुछ ईंधन उत्पादों पर टैक्स लगाने का अधिकार है। फिलहाल ATF पर अलग-अलग राज्यों में VAT 4% से 30% तक है। दिल्ली में 128 करोड़ के फर्जी GST रैकेट का भंडाफोड़; EOW ने 6 आरोपी पकड़े दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 128 करोड़ रुपए के फर्जी GST इनवॉइसिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 51.12 लाख रुपए कैश, 15 मोबाइल, 2 कारें, लैपटॉप, फर्जी मुहरें और जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं। एडिशनल CP रवि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता राजकुमार दीक्षित भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह लोगों के पैन और आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जी कंपनियां बनाता था। आरोपियों ने ‘आरके एंटरप्राइजेज’ नाम से फर्जी फर्म बनाकर करीब 10 करोड़ रुपए का गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम किया था। जांच में अब तक 50 फर्जी कंपनियों की पहचान हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने करीब 250 शेल कंपनियों का नेटवर्क खड़ा किया था। बाकी आरोपी फर्जी GST रजिस्ट्रेशन, इनवॉइसिंग, बैंक खातों के संचालन और पैसों के लेनदेन में शामिल थे। असम में देश की पहली AI पावर्ड बैंक ब्रांच शुरू, बिना कागज के होंगे सारे काम असम के गुवाहाटी में शनिवार को स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक की देश की पहली एआई-संचालित फिजिटल (फिजिकल और डिजिटल का मेल) बैंकिंग शाखा शुरू हुई। यहां एआई-सक्षम सेल्फ-सर्विस कियोस्क, पेपरलेस कैश डिपॉजिट और विड्रॉल की सुविधा मिलेगी। ग्राहक बिना किसी अलग आवेदन के यूपीआई इंटरफेस के जरिए सीधे लोन भी ले सकेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस शाखा का उद्घाटन किया। बैंक का कहना है कि इस मॉडल से छोटे कारोबारियों और सीमित बैंकिंग पहुंच वाले ग्राहकों के लिए कर्ज, बचत और भुगतान जैसी सेवाएं आसान होंगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here