Homeमध्यप्रदेशभाजपा नेता के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या:गुना में भतीजे ने...

भाजपा नेता के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या:गुना में भतीजे ने की फायरिंग; 500 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद

गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव में रविवार रात करीब 8 बजे विजय यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग का आरोप उनके बड़े भाई भरत सिंह यादव के बेटे विशाल पर है। बताया जा रहा है कि परिवार में वन विभाग की करीब 500 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। भाजपा नेता को अस्पताल में कराया भर्ती परिजन विजय को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बड़े भाई और भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह सारेठा को भाई की मौत की खबर सुनकर बीपी बढ़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, आरोपी विशाल के मारकीमहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती होने की जानकारी मिली है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए वहां रवाना हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। विशाल के कांग्रेस से जुड़े होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here