Homeमध्यप्रदेशभाजपा की डिजिटल रणनीति पर मंथन आज:सीएम मोहन यादव समेत बड़े नेता...

भाजपा की डिजिटल रणनीति पर मंथन आज:सीएम मोहन यादव समेत बड़े नेता देंगे सोशल मीडिया टीम को मंत्र

मध्यप्रदेश में भाजपा सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ मजबूत करने और संगठन के डिजिटल अभियानों को प्रभावी बनाने की रणनीति पर सोमवार को मंथन करेगी। इसके लिए 26 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव बिप्लब देब सहित संगठन के वरिष्ठ नेता सोशल मीडिया पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। कार्यशाला में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक सोशल मीडिया विभाग की टीम शामिल होगी। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों व सह प्रभारियों तथा जिला संयोजकों और सह संयोजकों को संगठन के डिजिटल अभियानों, सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के तौर-तरीकों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। संगठन के डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के साथ प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के और सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी भी संबोधित करेंगे। सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी के मुताबिक, कार्यशाला का उद्देश्य सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करने के लिए मार्गदर्शन देना है। शाम को इन्फ्लुएंसर्स के साथ भजन जैमिंग भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार शाम 7 बजे भजन जैमिंग का आयोजन भी होगा। इसमें सोशल मीडिया से जुड़े युवा और इन्फ्लुएंसर्स शामिल होंगे। राजनीतिक संगठन के कार्यक्रमों के साथ डिजिटल माध्यमों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिहाज से इस आयोजन को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here