Homeमध्यप्रदेशभाई को लाठी से पीटकर मार डाला,शव घर में दफनाया:भतीजी से कहा-...

भाई को लाठी से पीटकर मार डाला,शव घर में दफनाया:भतीजी से कहा- चुप रहना नहीं तो तुम्हें भी जेल होगी; लोगों ने पुलिस के हवाले किया

खरगोन जिले के शंकरखेड़ी में कैंसर पीड़ित मां की देखभाल को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पीछे के कमरे में अंदर गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। परिवार के लोगों को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में भीकनगांव थाने में बीएनएस की धारा 103(1), 238(ए) और 351(3) के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गड्ढा खोदकर शव को नमक डालकर गाड़ा जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर को सूचना मिली थी कि शंकरखेड़ी निवासी पूनम पिता श्यामलाल बारे ने अपने बड़े भाई संतोष बारे (38) की हत्या कर शव घर में गाड़ दिया है। लोगों की जानकारी व संदेह पूनम पर गया। उसकी तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर भीकनगांव एसडीओपी केतन अडलक और थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़, चौकी प्रभारी रितेश तायड़े पुलिस बल के साथ शकरखेड़ी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि 5 नवंबर को संतोष का मां से विवाद हुआ था। बीमार मां से विवाद देख गुस्साए छोटे भाई पूनम ने संतोष पर लाठी से हमला कर दिया। सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोट लगने से संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में सिर में अंदरूनी चोटों के चलते उसने दम तोड़ दिया। सुबह पूनम ने बड़े भाई को देखा तो उसके शरीर के कोई हलचल नहीं दिखी। संतोष की मौत हो गई। सबूत मिटाने के लिए घर के पीछे के कमरे में गड्ढा खोदकर शव को नमक डालकर गाड़ दिया। जेल का डर दिखाकर बच्चों को चुप कराया आरोपी पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या और शव गाड़ने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाठी जब्त की है। पूछताछ ने यह भी पता चला है कि कैंसर पीड़ित मां की देखभाल को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान पूनम ने लाठी से बड़े भाई की जमकर धुनाई कर दी। सिर, हाथ पैर व अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट आई। मृतक की नाबालिग बेटी ने पुलिस को बताया कि चाचा ने हत्या के बाद उसे और उसके भाई को धमकाया था कि किसी को लड़ाई झगड़े की घटना के बारे में बताया तो उन्हें भी जेल हो जाएगी। उन्हें चुप रहने को कहा। मृतक की बीमार मां ने झगड़ा और मारपीट होने की जानकारी दी। दो बच्चों का पिता है आरोपी पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से गड्ढे से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीकनगांव भिजवाया। आरोपी पहले 100 डायल और सरकारी वाहनों पर ड्राइवरी कर चुका है। संभवतः उसे शव को ठिकाने लगाने का तरीका मिला है। आरोपी की पत्नी मायके बनहूर है। जबकि दो बच्चे घर पर थे। बमनाला चौकी प्रभारी रितेश तायड़े ने बताया आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में भी मारपीट का मामला दर्ज होना सामने आया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here