Homeछत्तीसगढ़ब्लड सैंपल के दौरान रील बनाई, 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त:दुर्ग जिला अस्पताल...

ब्लड सैंपल के दौरान रील बनाई, 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त:दुर्ग जिला अस्पताल की लैब में ड्यूटी के दौरान बनाया था वीडियो, HLL का एक्शन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ब्लड सैंपल लेकर रील बनाने वाली 3 महिला टेक्नीशियन को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगने के बाद की गई है। दरअसल, 3 महिला टेक्नीशियन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे लैब के अंदर अलग-अलग तरह से रील बनाती नजर आ रही थीं। एक वीडियो में टेस्ट ट्यूब हाथ में लेकर कैटवॉक करती दिखीं। जबकि दूसरे वीडियो में लैब की चेयर पर बैठकर मस्ती करती नजर आईं। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने लैब प्रभारी डॉ. जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। पूछा गया कि ड्यूटी के समय लैब में वीडियो कैसे बनाया गया और उस दौरान कर्मचारियों की क्या जिम्मेदारी थी। जवाब और मामले की जांच के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों महिला कर्मियों को सेवा से हटा दिया। लैब के अंदर बनाई रील देखें… नोटिस के बाद तीनों पर कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त को तीन महिला टेक्नीशियनों ने रील बनाई थी। यह वीडियो करीब 5 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने अटल आरोग्य लैब के प्रभारी जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। नोटिस के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों महिला कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। तीनों को सेवा से हटा दिया गया है। विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि वीडियो बनाने के दौरान लैब की जांच व्यवस्था पर कोई असर पड़ा था या नहीं। सिविल सर्जन बोले- HLL ने स्टाफ को किया बर्खास्त इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद HLL लैब इंचार्ज को नोटिस जारी किया गया था। लैब इंचार्ज ने वीडियो में दिख रहे स्टाफ पर कार्रवाई के लिए HLL लाइफकेयर लिमिटेड को पत्र लिखा था। इसके बाद HLL ने संबंधित स्टाफ को सेवा से बर्खास्त कर दिया। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने HLL लाइफकेयर लिमिटेड के सहयोग से प्रदेश के लोगों को उन्नत और निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने के लिए अटल आरोग्य लैब योजना शुरू की है। पहले HIV जांच रिपोर्ट को लेकर भी उठे थे सवाल अटल आरोग्य लैब कुछ दिन पहले जांच रिपोर्ट को लेकर भी विवाद में रही थी। जिला अस्पताल में भर्ती 24 वर्षीय युवक की HIV जांच रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी। युवक ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए तो दोबारा जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने लैब से जानकारी मांगी थी। साथ ही जांच में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की जांच और उनका सही तरीके से कैलिब्रेशन कराने के निर्देश दिए गए थे। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ‘हाय रानी-हेलो रानी’ गाने पर पत्नी संग नाचे कॉन्स्टेबल, VIDEO: बिलासपुर में वर्दी में रील बनाने पर लाइन अटैच; तलवार लहराने वाला वकील गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कॉन्स्टेबल का वर्दी में डांस करते और वकील का तलवार लहराते वीडियो सामने आया है। मस्तुरी थाने में पदस्थ कांस्टेबल देवानंद ने ‘हाय रानी, हेलो रानी’ संबलपुरी गाने पर वाइफ के साथ डांस करते हुए रील बनाई। वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here