Homeमध्यप्रदेशबोलेरो चकनाचूर होने का VIDEO, 2 की मौत:दीवार से टकराकर एयरबैग खुले,...

बोलेरो चकनाचूर होने का VIDEO, 2 की मौत:दीवार से टकराकर एयरबैग खुले, फिर भी नहीं बची जान; गाड़ी में फंसे रहे, 2 लोग गंभीर

बैतूल के सारणी स्टेट हाईवे पर गुरुवार रात करीब 11:15 बजे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। हादसा गौठाना इलाके में हुआ, जहां एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर मन मंदिर लॉन की दीवार से जा टकराई। मृतकों की पहचान अर्जुन नगर निवासी प्रफुल्ल अनिल ठोके (25) और पुनीत ठाकरे (25) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में पप्पू प्रजापति (23), राजू यादव (26), अभिषेक वडिवा (26) और 14 वर्षीय संगम राठौर शामिल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रफुल्ल ठोके चार भाइयों में तीसरे नंबर का भाई था। वह पीओपी का काम करता था। दो माह पहले लंबी बीमारी के चलते मां की मौत हो गई थी। पुनीत ठाकरे परिवार का इकलौता बेटा था। वह पेट शॉप चलाता था। पुनीत की मां आगंनवाड़ी में सहायिका हैं। उसकी एक बड़ी बहन भी है। हादसे के समय हलकी बारिश हो रही थी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय हलकी बारिश हो रही थी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बोलेरो (एमपी 48 टी 1317) सड़क किनारे लॉन के गेट की दीवार से टकराई मिली। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गया और एयरबैग तक खुल गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की और उसके बाद की तस्वीरें जिला जनसंपर्क कार्यालय में अनुबंधित थी गाड़ी बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन जिला जनसंपर्क कार्यालय में अनुबंधित था और उसे मेंटेनेंस के लिए गैरेज ले जाया जा रहा था। हालांकि, जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक रोमित उइके ने स्पष्ट किया है कि मृतक और घायल युवक कार्यालय से जुड़े नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही टीआई देवकरण डहरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की असली वजह क्या थी। …………………………. ये खबरें भी पढ़ें जर्जर रेलवे बिल्डिंग का मलबा गिरा, MCM कर्मचारी की मौत खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन पुलिया इलाके में शुक्रवार को एक हादसा हो गया। मीटर गेज के पुराने और जर्जर रेलवे कार्यालय से लोहा निकालने के दौरान अचानक भवन का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर… नर्मदापुरम में 2 बाइकों की टक्कर में दो की मौत: तीसरे की हालत गंभीर नर्मदापुरम हरदा स्टेट हाईवे पर रतवाडा के पास दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीर और परिजनों ने उन्हें उठाकर नर्मदापुरम लेकर आएं। जिनमें दो युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित किया। तीसरे युवक की हालत नाजुक है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here