Homeमध्यप्रदेशकिशोर हत्याकांड में आरोपी आमिर के घर पहुंची पुलिस:हत्या के समय पहने...

किशोर हत्याकांड में आरोपी आमिर के घर पहुंची पुलिस:हत्या के समय पहने कपड़ों की तलाश; छोटे तालाब में प्राइवेट पार्ट फेंके थे

भोपाल के छोटे तालाब के धोबीघाट के पास किशोर की हत्या के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को पुलिस आरोपी आमिर कुरैशी को लेकर उसके घर पहुंची। एसीपी कोतवाली संतोष पटेल सहित जांच टीम के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस घर की सर्चिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आमिर सीधे घर पहुंचा था और यहां नहाने के बाद उसने कपड़े बदले थे। पुलिस इन्हीं कपड़ों की तलाश और जब्ती के लिए उसे घर लेकर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान आरोपियों ने किशोर की हत्या के बाद उसके प्राइवेट पार्ट निकालने की कोशिश की थी। ऐसे में पुलिस हत्या के समय पहने गए कपड़ों को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानकर तलाश रही है। टीम यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कपड़ों को धोने, साफ करने या छिपाने का प्रयास तो नहीं किया। गुरुवार को क्राइम सीन रीक्रिएट किया था गुरुवार को शामला हिल्स और तलैया थाना पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर धोबीघाट पहुंची थी। पुलिस ने उनसे घटनाक्रम दोहरवाया और पूछा कि हत्या के बाद शव से अंग निकालकर उन्हें किस रास्ते से ले जाया गया और तालाब में किस जगह फेंका गया। आरोपियों के बताए स्थान पर पुलिस ने किशोर के प्राइवेट पार्ट की तलाश की थी। इससे पहले भी पुलिस तालाब में गोताखोरों की मदद से सर्चिंग कर चुकी है, लेकिन अब तक अंग बरामद नहीं हुए हैं। 1.20 करोड़ में प्राइवेट पार्ट बेचने की साजिश पुलिस की मुताबिक, मामले में आमिर कुरैशी (18) और जोहेब खान (20) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, जोहेब ने करीब एक महीने पहले एक विधि-विरुद्ध बालक से दोस्ती की थी। उसने खुद को मेडिकल की पढ़ाई करने वाला बताया और एप्रन व आला पहनकर उससे मिलता था। पुलिस का दावा है कि जोहेब ने आमिर और नाबालिगों को मोबाइल पर एक वीडियो दिखाया था, जिसमें बेहोश व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट निकालने का तरीका बताया जा रहा था। इसके बाद करीब 1.20 करोड़ रुपए में प्राइवेट पार्ट बेचने का लालच दिया गया और 15-16 साल के लड़के की तलाश करने को कहा गया। 100 रुपए देने का झांसा देकर ले गए 6 अगस्त को दो विधि-विरुद्ध बालक इकबाल मैदान पहुंचे, जहां किशोर पेन और चाबी के छल्ले बेचता था। उसे लड़ाई के लिए साथ चलने और बदले में 100 रुपए देने का लालच दिया गया। रास्ते में रेतघाट के पास आमिर और दो अन्य नाबालिग भी उनके साथ हो गए। चारों किशोर को गिन्नौरी और किलोल पार्क होते हुए छोटे तालाब के धोबीघाट ले गए। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आमिर ने जोहेब को फोन किया। जोहेब मौके पर नहीं आया और पहले दिखाए वीडियो के अनुसार कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद शव से दोनों प्राइवेट पार्ट निकालकर प्लास्टिक की थैली में रखे गए। बाद में उन्हें बेचने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः आरोपियों ने उन्हें छोटे तालाब में फेंक दिया। 10 अगस्त को धोबीघाट के पास शव मिला था। 15 अगस्त को हाथ पर बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस अब आरोपियों के घरों से साक्ष्य जुटाने के साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here