मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में प्रेमिका ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला। बॉयफ्रेंड को करंट के झटके दिए, फिर लाठी-डंडे से पीटा। इसके बाद कुल्हाड़ी से पैर काट दिया। मरा समझकर उसे लहूलुहान हालत में खेत में फेंक दिया। मामला बरगवां थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान आजादपुर निवासी संदीप यादव (20) के रूप में हुई। संदीप यादव 28 फरवरी 2026 की सुबह करीब 6 बजे पोखरा गांव के पास खेत में घायल अवस्था में पड़ा मिला था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। बाएं पैर में गहरा कट लगा हुआ था। कटा अंगूठा जमीन पर पड़ा था। जबलपुर में इलाज के दौरान मौत
ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल जिला अस्पताल बैढ़न में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 6 मार्च को जबलपुर में संदीप की मौत हो गई। ये 3 तस्वीरें देखिए… शादी तय होने के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस के मुताबिक संदीप यादव और पोखरा गांव की पूजा पनिका के बीच करीब 8 महीने से प्रेम संबंध थे। युवती का घर रास्ते पर होने के कारण दोनों की अक्सर मुलाकात होती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हाल ही में युवती की शादी किसी अन्य युवक से तय हो गई थी। इससे संदीप नाराज था। प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। परिवार को बताई अफेयर की बात, रची हत्या की साजिश
संदीप के बार-बार दबाव बनाने से युवती टेंशन में आ गई थी। उसे शादी टूटने का डर था। युवती ने अपने अफेयर के बारे में मां मुन्नी देवी, भाई और अन्य परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने मिलकर संदीप को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली। घर बुलाकर दिया करंट और पीटा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 27 फरवरी की रात पूजा ने संदीप को बहाने से अपने घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद परिजनों ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने युवक को करंट के झटके दिए और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसका पैर काट दिया। डॉग स्क्वॉड से मिला सुराग
घटना की जांच के दौरान पुलिस डॉग लगातार एक ही घर के आसपास जाकर रुक रहा था, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां अंदर खून के निशान मिले। इसी आधार पर पुलिस ने मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया। चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
बरगवां पुलिस ने भोला लाल पनिक्का (39), महेश्वर पनिक्का (19), पूजा पनिक्का (20) और मुन्नी देवी पनिक्का (40) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पोड़सर के रहने वाले हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। …………………….. यह खबर भी पढ़ें… सिंगरौली के जंगल में मिला घायल युवक:शरीर पर कई जगह से काटा और जलाया, थोड़ी दूर मिला मरा हुआ हिरण सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के आजादपुर गांव में सोमवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। आजादपुर निवासी संदीप यादव पोखरा गांव के पास खून से लथपथ पड़ा था। युवक का एक पैर कटा हुआ था, हाथ की एक उंगली भी अलग मिली। उसके शरीर पर जलने के निशान भी पाए गए। पढ़ें पूरी खबर
