Homeछत्तीसगढ़बैंककर्मी दोस्त ने स्कॉटलैंड की महिला बनकर 3 करोड़ ठगे:चैटिंग से वकील...

बैंककर्मी दोस्त ने स्कॉटलैंड की महिला बनकर 3 करोड़ ठगे:चैटिंग से वकील को फंसाया, 500 करोड़ निवेश और क्लियरेंस के नाम पर फ्रॉड

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैंसर अस्पताल और लॉ कॉलेज खोलने के नाम पर वकील से करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़ित को स्कॉटलैंड से 103 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजने का झांसा दिया। इस रकम को क्लियर कराने के नाम पर अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस और टैक्स के बहाने 3 करोड़ रुपए वसूल लिए गए। काफी समय तक डिमांड ड्राफ्ट क्लियर नहीं होने पर पीड़ित को संदेह हुआ। जांच करने पर खुद के साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पीड़ित ने बैंक कर्मी दोस्त पर ठगी के आरोप लगाए थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित वकील का नाम अरुण मिश्रा है। आरोपी HDFC बैंक में काम करता था। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। आरोपी नवीन जून (34), सोनीपत (हरियाणा) का रहने वाला है, जो वर्तमान में बिलासपुर में रह रहा था। उसके कब्जे से थार और वेन्यू कार, मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी हो सकती है, जिसकी जांच जारी है। इस तरह दिया ठगी की वारदात को अंजाम पीड़ित ने थाना चकरभाठा में शिकायत दर्ज कराई कि जनवरी-फरवरी 2024 में उसे एक विदेशी नंबर से वॉट्सएफ मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले ने खुद को ग्रेट ब्रिटेन का ‘डॉ. लोव्हीत’ बताया और बाद में उसे अपनी कथित सहयोगी ‘ग्रेस डेविड’ (स्कॉटलैंड निवासी) से जोड़ दिया। ग्रेस डेविड ने भारत में कैंसर अस्पताल, ब्लाइंड इंस्टिट्यूट, रियल एस्टेट और लॉ कॉलेज में करीब 500 करोड़ रुपए निवेश करने का झांसा दिया और पीड़ित को पार्टनर बनाने की बात कही। इस झांसे में आकर पीड़ित ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई और लगातार संपर्क में रहा। डिमांड ड्राफ्ट क्लियरेंस के नाम पर मांगे रुपए 10 जून 2024 को महिला के भारत आने और उसके नाम पर 103 करोड़ रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के क्लियरेंस के नाम पर पीड़ित से पैसे मांगे जाने लगे। शुरुआत में होटल, खर्च और औपचारिकताओं के नाम पर रकम ली गई, फिर एंबेसी, बैंक, आरबीआई, ईडी और कस्टम की कार्रवाई का हवाला देकर लगातार पैसे मांगे गए। इस तरह प्रार्थी ने 31 जुलाई 2024 तक अलग-अलग खातों से करीब 11.5 लाख रुपए और बाद में आरोपी नवीन जून के खाते में किस्तों में कुल 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बैंकिंग जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन जून ने फर्जी ईमेल आईडी बनाकर खुद को बैंक और एंबेसी का अधिकारी बताकर पीड़ित को गुमराह किया। आरोपी पहले बैंक में डायरेक्ट सेलिंग एजेंट रह चुका है और उसने अपनी बैंकिंग जानकारी का गलत इस्तेमाल कर साथियों के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया। ………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में 10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर: फर्जी-ऑफिस खोलकर 2.34 करोड़ की ठगी, 52 पीड़ितों ने की शिकायत, पुलिस ने चार आरोपी पकड़े छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में फर्जी ऑफिस खोलकर बेरोजगारों को सरकारी नौकरी और डॉक्टर बनाने का झांसा देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। खुद को दिल्ली पोस्ट ऑफिस का डायरेक्टर बताने वाला गिरोह का मास्टरमाइंड 10वीं पास है और अब तक 52 लोगों से 2 करोड़ 34 लाख रुपए ठग चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here