Homeमध्यप्रदेशबेटा बोला-पिता, बुआ के बेटे ने मां को पीटा, मौत:राजगढ़ में महिला...

बेटा बोला-पिता, बुआ के बेटे ने मां को पीटा, मौत:राजगढ़ में महिला को लाठियों से आधे घंटे तक मारने का दावा; जमीन विवाद का मामला

राजगढ़ जिले के जीरापुर क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन पर फसल बोने को लेकर हुए विवाद में सूजन बाई गुर्जर की मौत हो गई। उनके बेटे प्रेम सिंह गुर्जर ने अपने पिता उदयराम गुर्जर, बुआ के बेटे सचिन समेत पांच लोगों पर मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, परिवार के दूसरे पक्ष का दावा है कि अस्पताल ले जाते समय महिला बाइक से ब्रेकर के पास गिर गई थीं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेटे का आरोप- आधे घंटे तक लाठियों से पीटा
प्रेम सिंह के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10 बजे आरोपियों ने उसकी मां सूजन बाई और उसके साथ लाठियों से मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि दोनों को करीब आधे घंटे तक पीटा गया, जिससे मां को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद वह मां को बाइक से इलाज के लिए जीरापुर अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में खारपा जोड़ के पास उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। कर्ज के चलते जमीन पर फसल बोना चाहता था बेटा
प्रेम सिंह ने बताया कि परिवार पर कर्ज था, इसलिए वह पुश्तैनी जमीन पर फसल बोना चाहता था। आरोप है कि उसकी बुआ का बेटा सचिन इस जमीन पर पहले से फसल लगा रहा था। प्रेम सिंह के पिता और अन्य लोग उसे फसल बोने से रोक रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दूसरे पक्ष का दावा- ब्रेकर पर बाइक से गिरने से हुई मौत
महिला की मौत को लेकर परिवार के दूसरे पक्ष की कहानी अलग है। उनका कहना है कि प्रेम सिंह अपनी मां को बाइक से अस्पताल ले जा रहा था। इसी दौरान ब्रेकर के पास महिला बाइक से नीचे गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस तरह एक पक्ष ने मारपीट के बाद मौत होने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने इसे हादसा बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होंगी मौत की परिस्थितियां
प्रेम सिंह के अनुसार, खारपा जोड़ के पास मां की हालत बिगड़ने पर उसने वहां मौजूद दो लोगों से पानी लाने को कहा था। उसके मुताबिक, उस समय मां शांत हो गई थीं। शुक्रवार सुबह जीरापुर अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर महिला की मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here