देशभर में 11 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। 10 दिन चलने वाले उत्सव की सबसे ज्यादा धूमधाम पश्चिम बंगाल, हिमाचल, गुजरात, कर्नाटक और मध्य भारत में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल पश्चिम बंगाल में 65 हजार से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल बनने का अनुमान है। राज्य की बिजली मंत्री गर्गी दास घोष ने 14 सितंबर को यह जानकारी दी थी। इधर, गुजरात और उससे लगे राज्यों खासतौर पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में गरबा का आयोजन किया जाएगा। अहमदाबाद-सूरत में विशेष तौर पर गरबा ट्रेनिंग चल रही है। देशभर में दुर्गापूजा और गरबा की तैयारियों से जुड़ी 10 तस्वीरें…
