Homeमध्यप्रदेशबेटा-बेटी को पार्क खेलने भेजा...फिर पत्नी का गला रेता:इंदौर में दिवाली के...

बेटा-बेटी को पार्क खेलने भेजा…फिर पत्नी का गला रेता:इंदौर में दिवाली के दिन हत्या; पति भी फंदे से झूला

इंदौर के राऊ इलाके में रविवार को एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी, फिर खुद घर में फांसी लगा ली। घटना साईं विहार कॉलोनी की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान पवन सोनी (40) और उसकी पत्नी वर्षा (35) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि साईं विहार कॉलोनी, राऊ में रहने वाले पवन सोनी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली है। पास ही उसकी पत्नी वर्षा का शव भी पड़ा था। उसका चाकू से गला रेता गया था। एसीपी के मुताबिक, पवन ने पहले पत्नी की हत्या की और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। बच्चों को खेलने भेजा था बताया जाता है कि पवन का 15 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। रविवार दोपहर पवन ने दोनों बच्चों को पास के गार्डन में खेलने भेज दिया था। करीब 4 बजे जब बेटा और बेटी घर लौटे तो उन्होंने यह घटनाक्रम देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पवन पराठे की दुकान लगाता था। वह मूल रूप से रीवा का रहने वाला था और इंदौर में किराए के मकान में रहता था। रेहान नाम के युवक को लेकर चल रहा था विवाद जानकारी के मुताबिक, पवन ने कुछ समय पहले रेहान नाम के एक युवक को अपने घर पर वेल्डिंग का काम करने के लिए बुलाया था। इसके बाद रेहान की उसकी पत्नी वर्षा से बातचीत होने लगी थी। बताया जा रहा है कि रेहान आए दिन पवन को धमकाता था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रेम-प्रसंग और विवाद से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here