Homeमध्यप्रदेशबुजुर्ग मां को कमरे में दो महीने तक बंधक बनाया:पड़ोसियों ने पुलिस...

बुजुर्ग मां को कमरे में दो महीने तक बंधक बनाया:पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, बेटे–बहू को समझाइश के बाद तीसरे बेटे को सौंपा

आगर मालवा जिले के सुसनेर में दो बेटों पर अपनी बुजुर्ग मां को कमरे में बंद रखने का आरोप लगा है। शुक्रवार सुबह वार्ड क्रमांक-5 के कल्याण जीन क्षेत्र में यह मामला सामने आया। सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधि और पुलिस मौके पर पहुंची तथा बुजुर्ग महिला को कमरे से बाहर निकाला। पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना पड़ोसियों ने मामले की जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी और पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा को दी। दोनों मौके पर पहुंचे और परिजनों से कमरे की चाबी मांगी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से चाबी ली और कमरे का ताला खुलवाया। इसके बाद बुजुर्ग महिला कौशल्या बाई को बाहर निकालकर थाने ले जाया गया। पुलिस ने दोनों बेटों और उनकी बहुओं को भी थाने बुलाया। महिला की मानसिक स्थिति पर अलग-अलग दावे पुलिस के सामने परिजनों ने कहा कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह बिना बताए घर से बाहर चली जाती थीं। वहीं, पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति सामान्य थी और वह अपना तथा परिवार के लोगों का नाम बता रही थीं। नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार बुजुर्ग महिला करीब दो महीने से कमरे में रह रही थीं। हालांकि, इस दौरान उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही थी। पिछले कुछ दिनों से जनप्रतिनिधियों को भी इस मामले की जानकारी मिल रही थी। तीसरे बेटे के साथ भेजा गया थाने में दोनों पक्षों से बातचीत के बाद आपसी सहमति से बुजुर्ग महिला कौशल्या बाई को उनके तीसरे बेटे गणेश के साथ भेज दिया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here