Homeमध्यप्रदेशबीना में 30-40 लोगों ने घर, लॉज पर पथराव किया:महिला के सिर-पैर...

बीना में 30-40 लोगों ने घर, लॉज पर पथराव किया:महिला के सिर-पैर में चोटें आईं, विरोध में परिवार और वार्डवासी सड़क पर बैठे; थाने पहुंचकर शिकायत

बीना के स्टेशन रोड स्थित शास्त्री वार्ड में मंगलवार शाम 30 से 40 लोगों ने एक घर पर ईंट, पत्थर और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। इसके बाद भीड़ बिलगैया लॉज पहुंची और वहां भी हंगामा किया। घटना में वंदना चौबे के पैर और सिर में चोटें आईं। हमले के बाद पीड़ित परिवार और वार्डवासी घर के सामने मुख्य सड़क पर बैठ गए। उन्होंने कुछ देर चक्काजाम कर विरोध जताया। इसके बाद सभी बीना थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम भीड़ स्टेशन रोड स्थित शास्त्री वार्ड में किंतु बिलगैया के मकान पर पहुंची थी। आरोप है कि लोगों ने मकान पर ईंट, पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी। इसके बाद वे बिलगैया लॉज पहुंचे और वहां भी हंगामा किया। हमले की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। थाने में लोगों ने थाना प्रभारी अनूप यादव को घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत सौंपी। कम उम्र के बच्चों की गतिविधियों पर जताई चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कम उम्र के बच्चों द्वारा गैंगवार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। क्षेत्र में आए दिन इस तरह के घटनाक्रम सामने आने से आम नागरिकों में भय का माहौल है। लोगों ने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं है। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। सीसीटीवी फुटेज देखकर होगी कार्रवाई बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जाएंगे। घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here