Homeमध्यप्रदेशबीजेपी युवा मोर्चा के 15 जिला अध्यक्ष घोषित:शिवम राजावत ग्वालियर नगर और...

बीजेपी युवा मोर्चा के 15 जिला अध्यक्ष घोषित:शिवम राजावत ग्वालियर नगर और पंकज तिवारी जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष बने

बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने 15 जिलों में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। सात जिलों में अध्यक्षों के साथ ही जिला महामंत्री भी घोषित किए हैं। जिन जिलों में ज्यादा घमासान छिड़ा हुआ था। वहां जिला अध्यक्ष के दावेदारों में से एक को महामंत्री बनाया गया है। जबलपुर ग्रामीण में पंकज और ग्वालियर नगर में शिवम अध्यक्ष बने सागर ग्रामीण में आयुष पाण्डेय, हरदा में धर्मेंद्र पाल, सीधी में अजय गुप्ता, टीकमगढ़ में संकल्प जैन, खरगोन में अंकुश जायसवाल, जबलपुर ग्रामीण में पंकज तिवारी, बैतूल में विक्रम वैद्य, झाबुआ में प्रकाश परमार तथा ग्वालियर नगर में शिवम राजावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
इसी प्रकार रतलाम में अनुकूल सोनी, बड़वानी में निशांत पंवार, शहडोल में प्रियं त्रिपाठी, सीहोर में महेंद्र ठाकुर, खंडवा में सागर अरस्तानी और उज्जैन नगर में नितिन सेन को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं ग्वालियर नगर में गौरव मिश्रा, रतलाम में कृष्णा डिंडोरे, बड़वानी में शिवम मिश्रा, शहडोल में नितिन राणा, सीहोर में हर्षित मेवाड़ा तथा खंडवा में शुभम पटेल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। आठ महीने बाद जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर पाए श्याम पिछले साल नवंबर में श्याम टेलर को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के करीब आठ महीने बाद श्याम टेलर ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की शुरुआत की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here