Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर में सुधीर व्यास के भजनों पर थिरके लोग, VIDEO:हनुमान-जन्मोत्सव के दूसरे...

बिलासपुर में सुधीर व्यास के भजनों पर थिरके लोग, VIDEO:हनुमान-जन्मोत्सव के दूसरे दिन भजन संध्या का आयोजन;‘ये चमक ये दमक’ सुनकर झूम उठे भक्त

बिलासपुर में हनुमान जन्मोत्सव के दूसरे दिन प्रसिद्ध भजन गायक सुधीर व्यास की भजन संध्या आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने “ये चमक, ये दमक, फूलवन सा महक” भजन गाया, जिसे सुनकर लोग भाव-विभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा और भक्त उनके सुमधुर भजनों से मंत्रमुग्ध होकर थिरकते रहे। सरकंडा के रामसेतु चौक स्थित श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें पहले दिन यानी गुरुवार की सुबह हनुमानजी की विशेष पूजा-आराधना कर महाआरती की गई। यहां पूरे दिन भंडारा-प्रसाद का वितरण चलता रहा, जिसके बाद देर शाम निर्माणाधीन रिवर व्यू रोड पर भजन गायिका अलका चंद्राकर का जगराता हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। देखिए पहले ये तस्वीरें- पं. सुधीर व्यास की भजन संध्या में झूमे दर्शक आयोजन के दूसरे दिन “ये चमक ये दमक फुलवन मा महक”, सबके दिलों में अपनी ख़ास पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास का भजन संध्या का आयोजन हुआ। उन्होंने अपनी मधुर भजन की प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “ये चमक ये दमक फुलवन मा महक”, “वो राम नाम मतवाला है मां अंजनी का लाला है” और “मेरी जिंदगी में क्या था तेरी कृपा के पहले” जैसे लोकप्रिय भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही और उनके भजनों का आनंद लेते रहे। राम नाम का कराया जाप पंडित सुधीर व्यास ने हरे कृष्ण मूवमेंट के आध्यात्मिक और सामजिक योगदान की सराहना की। भजन गायक ने जैसे ही ‘ये चमक ये दमक’ भजन गाया तो वहां पर उपस्थित भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे। आयोजन के दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कराया। साथ ही राम नाम का भी जाप कराया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here