Homeमध्यप्रदेशबिना नंबर की बोलेरो से 83 लीटर अवैध शराब पकड़ी:पुलिस ने चेकिंग...

बिना नंबर की बोलेरो से 83 लीटर अवैध शराब पकड़ी:पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आरोपी मौके से भागा

मऊगंज पुलिस ने बरहटा मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से 83 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। इस शराब की कीमत करीब 43 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह कार्रवाई गुरुवार शाम को जिले में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान हुई। पुलिस टीम को बरहटा मोड़ पर एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी दिखाई दी। जब उसकी तलाशी ली गई, तो गाड़ी के अंदर 10 पेटियों में अलग-अलग ब्रांड की कुल 450 बोतलें अवैध शराब मिलीं। पुलिस को देखकर भागा ड्राइवर मऊगंज एसडीओपी सचि पाठक ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बोलेरो का ड्राइवर मौके से भाग निकला था। गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिसकी तलाशी लेने पर यह शराब मिली। इंजन नंबर से होगी मालिक की पहचान पुलिस अफसरों के मुताबिक, पकड़ी गई बोलेरो गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। अब गाड़ी के मालिक का पता लगाने के लिए पुलिस इंजन और चेसिस नंबर के जरिए जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शराब और बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है और कहा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here